एक्सप्लोरर

Amazon Plane Crash: प्लेन क्रैश के 40 दिन बाद अमेजन के जंगल में जीवित मिले बच्चें, जानें कैसे बची मासूमों की जान

Colombia plane crash: कोलंबिया में 40 दिन पहले एक विमान हादसे के बाद लापता हुए चार बच्चे अमेजन के जंगल में सुरक्षित मिले हैं. लापता बच्चों के लिए बड़े पैमाने पर खोज अभियान चला गया.

Amazon plane crash: कोलंबिया में 40 दिन पहले एक छोटे विमान हादसे के बाद लापता हुए चार बच्चे अमेजन के जंगल में सुरक्षित मिल गए हैं. इस बात की जानकारी खुद कोलंबिया राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि लापता बच्चों की खोज के लिए बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा तलाश अभियान अब समाप्त हो गया है. क्योंकि बच्चे सकुशल मिल गए हैं. 

अमेजन के जंगलों में सुरक्षित मिले बच्चों की उम्र 11 महीने से लेकर 13 साल हैं. ये सभी बच्चे बच्चे ह्यूटोटो समुदाय से हैं. राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इसे पूरे देश के लिए खुशी का दिन बताया. उन्होंने बच्चों से मुलाकात की. पेट्रो के अनुसार, 40 दिन बाद मिले बच्चे थोड़ा कमजोर हैं, जिन्हें डॉक्टरों के निगरानी में रखा जाएगा. 

इस वजह से जिन्दा बच गए बच्चे 

समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, 11 महीने के एक बच्चे को सेना के मेडिकल विमान से बोगोटा के एक सैन्य अस्पताल में ले जाया गया है. बच्चों की जीवित बचने पर लोग हैरानी जता रहे हैं. इसी बीच कोलंबिया के राष्ट्रीय स्वदेशी संगठन के सदस्य लुइस एकोस्टा ने एएफपी को बताया कि वे स्वदेशी बच्चे हैं और वे जंगल को अच्छी तरह जानते हैं. उन्हें पता है कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। वे इसके कारण और अपने आध्यात्मिक बल के कारण जीवित रहे. 

फल और बीज खा जीवित रहे बच्चे 

गार्जियन ने परिवार के एक सदस्य का हवाला देते हुए बताया कि जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, तो विमान से कुछ खाने की चीजें भी गिरी थी. जिसे बच्चों ने कुछ दिनों तक खाया. इसके बाद उन्होंने फल और बीज खाना शुरू कर दिया. बच्चों के परिवार के एक अन्य सदस्य ने एक रेडियो स्टेशन को बताया कि जंगल में बच्चों को कीट और मकोड़ों ने काटा था, बावजूद  वे सभी ठीक हैं. 

एक मई को हुआ था विमान हादसा 

बीते एक मई को इंजन में खराबी के कारण एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे के बाद विमान का राडार से संपर्क टूट गया था जिसके बाद तलाश अभियान शुरू किया था. तलाश अभियान के दौरान बचावकर्ताओं को 16 मई को अमेजन के घने जंगलों में विमान का मलबा मिला था. मलबे से विमान के पायलट और दो वयस्क यात्रियों के शव भी बरामद हुए थे, लेकिन इसमें सवार चारों बच्चों का पता नहीं लगाया जा सका था. जिन्हें अब सुरक्षित बरामद किया गया है. 

ये भी पढ़ें : Donald Trump : ट्रंप ने अभियोग को बताया 'हास्यास्पद हमला', 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में बने रहने की खाई कसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget