एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: चीन में संक्रमण के 25 नए और मामले सामने आए, 14 मामले वुहान में

दुनिया भर में कोरोना कहर बरपाया हुआ है. चीन से फैली महामारी जो दावा कर रही थी कि कोरोना को देश में मात दे दी गई है और स्थिति सामान्य है. वो गलत साबित होते दिखे, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चीन में 25 नए मामले सामने आये है. जिनमें से 14 ऐसे है जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं.

बीजिंग: चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने ये भी बताया कि इनमें से 14 मामले वुहान में हैं, जिनमें मरीजों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखे हैं. सबसे पहले वुहान से ही कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने शुरू हुए थे. अब यहां 1.1 करोड़ नागरिकों की कोरोना वायरस जांच की जा रही है. हालांकि चीन में इस संक्रमण से मौत का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है. और मृतक संख्या 4,634 ही बनी हुई है.

चीन वायरस पर काबू करने के लिए उठा रहा कड़े कदम.

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7 नए मामलों की पुष्टि की है. वहीं 18 ऐसे लोग हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं. जिलिन प्रांत में कुछ स्थानों पर संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण में रखने के लिए पिछले कुछ दिनों में कड़े कदम उठाए हैं. रविवार को यहां संक्रमण के 2 और शंघाई शहर में एक नया मामला सामने आया है. रविवार तक चीन में संक्रमण के 82,954 मामलों की पुष्टि हो चुकी है. इनमें से अब सिर्फ 82 मरीजों का इलाज चल रहा है.वहीं 78,238 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है.

वुहान में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की जा रही जांच

आयोग ने कहा कि रविवार को संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले 18 नए मामले सामने आए हैं और अब तक ऐसे 448 लोगों को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है. संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले मरीज संक्रमित तो होते हैं लेकिन उनमें बुखार, खांसी या गले में दर्द जैसी शिकायतें नहीं होती हैं. हालांकि इन मरीजों से दूसरे में संक्रमण के फैलने का खतरा बरकरार रहता है. स्थानीय स्वास्थ्य आयोग द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वुहान में 1.1 करोड़ लोगों की जांच की जा रही है. यहां संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले 14 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शहर में इस तरह के संक्रमित मरीजों की संख्या 337 पर पहुंच गई है. हुबेई प्रांत में अब तक 4,512 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 3,869 मौत वुहान में हुई है.

चीन में वायरस के संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद बीजिंग में अब लोगों को मास्क पहनने से छूट दे दी गई है जो कि इस बात का संकेत है कि राजधानी में वायरस नियंत्रण में हैं.

ये भी पढ़े.

चीन ने कोविड-19 के खतरे की जानकारी के बावजूद लोगों को देश से बाहर यात्रा की अनुमति दी: पोम्पियो

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदुओं ने प्रदर्शन किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget