एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदुओं ने प्रदर्शन किया

पाकिस्तान के हिंदू सांसद ने इस मामले में जांच की मांग की है. लोगों ने ये आरोप भी लगाया है कि तबलीगी जमात से जुड़े लोग उनके घरों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं और उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू भील समुदाय के लोग कथित तौर पर जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. आरोप है कि एक मुस्लिम समूह द्वारा इन्हें जबरन इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर किया जा रहा है. हिंदू सांसद ने की जांच की मांग इस वीडियो के सामने आने के बाद एक हिंदू सांसद ने मामले में जांच कराने की मांग की है. पाकिस्तान हिंदू परिषद के प्रमुख और तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद डॉ रमेश वंकवानी ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं और बच्चे तख्तियां और बैनर लेकर तबलीगी जमात समूह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सरकार की अल्पसंख्यक परिषद को तत्काल जांच के आदेश देने चाहिए क्योंकि सिंध के आंतरिक हिस्सों में जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू समुदाय लंबे समय से विरोध दर्ज करवा रहा है. घर तोड़ने और प्रताड़ित करने का आरोप सिंध प्रांत के हिंदुओं का आरोप है कि तबलीगी जमात समूह के लोगों ने प्रांत के मटियार क्षेत्र के नसूरपुर गांव में उनके घर क्षतिग्रस्त किए और उन्हें प्रताड़ित किया गया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग चिल्ला रहे हैं कि वे अपना धर्म बदलने के बजाय मरना पसंद करेंगे. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के साथ जबरन धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आते रहे हैं. बीते साल भी ऐसे ही मामले आए थे, जिसमें नाबालिग हिंदू लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कर उससे शादी करने की बात सामने आई थी. ये भी पढ़ें अमेरिकी आयोग ने उठाए पाकिस्तान में हिन्दुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों के जबरन धर्म-परिवर्तन पर सवाल घर में मृत पाए गए इजराइल में चीनी राजदूत डु वेई, पुलिस कर रही है जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वर्क परमिट होने के बाद भी कश्मीरी फिल्म निर्माता अराफात शेख को अमेरिका में क्यों कर लिया गया गिरफ्तार
Explained: वर्क परमिट होने के बाद भी कश्मीरी फिल्म निर्माता अराफात शेख को अमेरिका में क्यों कर लिया गया गिरफ्तार
EXPLAINED: जब अमेरिका युद्ध में उलझा हो तब क्या ट्रंप को मिल सकता है शांति पुरस्कार? जानिए नियम
EXPLAINED: जब अमेरिका युद्ध में उलझा हो तब क्या ट्रंप को मिल सकता है शांति पुरस्कार? जानिए नियम
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला
भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget