एक्सप्लोरर

पेशावर मस्जिद ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में फिर आतंकी घटना, हथियारों से लैस 25 आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर बोला हमला

Terrorist Attack in Pakistan: भारी हथियारों से लैस 20 से 25 आतंकवादियों के एक समूह ने थाने पर हमला बोल दिया. हालांकि दोनों तरफ से भारी गोलाबारी होने के बाद आतंकवादी भाग गए.

Terrorist Attack in Pakistan: पाकिस्तान की मुसिबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ आर्थिक तंगी तो दूसरी तरफ आतंकवाद ने देश की कमर तोड़ दी है. देश अभी पेशावर की मस्जिद में धमाके से उबरा भी नहीं था कि एक और आतंकी हमला हो गया. इस बार आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया है. पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत के मियांवाली (Mianwali) जिले में मंगलवार रात एक पुलिस स्टेशन (Attack on Police Station) पर आतंकवादी हमला हुआ है. पुलिस के अनुसार, भारी हथियारों से लैस 20 से 25 आतंकवादियों के एक समूह ने थाने पर हमला बोल दिया. हालांकि दोनों तरफ से भारी गोलाबारी होने के बाद आतंकवादी भाग गए. 

डॉन की वेबसाइट के अनुसार, पाकिस्तान की पुलिस (Pakistan Police) ने पुलिस स्टेशन पर हुए इस आतंकी हमले को नाकाम कर दिया. इंस्पेक्टर जनरल पुलिस (IGP) पंजाब डॉ. उस्मान अनवर ने आतंकी हमले को विफल करने के लिए पुलिस स्टेशन के एसएचओ को बधाई दी है. हमले के समय डीपीओ मियांवाली भी अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे. इसके बाद जिला मुख्यालय अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी गई.

 

सोमवार को मस्जिद में लोग हुए थे लहूलुहान 
पाकिस्तान की धरती सोमवार (30 जनवरी) को लहूलुहान हो गई. पेशावर (Peshawar) स्थित मस्जिद (Mosque) में हुए विस्फोट में मरनेवालों की संख्या धीरे-धीरे और बढ़ती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमले में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 90 हो गई है. मस्जिद के मलबे से अभी भी लाशें ढूंढी जा रही है. हमले में 150 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके (Peshawar Police Lines Area) में स्थित मस्जिद में विस्फोट के बाद इमारत का हिस्सा ढह गया. मस्जिद में नमाज के दौरान हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था. 

पेशावर विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़ी

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को मस्जिद में हुए जोरदार धमाके में 90 से अधिक लोगों की जान चली गई है. मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है. इस विस्फोट में मरने और घायल होने वालों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हैं. इसे फिदायीन हमला बताया गया. जहां पर हमला हुआ है, वो किलेबंद क्षेत्र है और बेहद ही सुरक्षित माना जाता है. विस्फोट के वक्त मस्जिद में नमाज हो रही थी. विस्फोट इतना तेज था कि मस्जिद की इमारत की छत गिर गई और मलबे में सैकड़ों लोग दब गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget