एक्सप्लोरर

South Korea Floods: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 24 लोगों की मौत, 10 लापता, बिगड़े हालात

South Korea Heavy Rain: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है और 10 अन्य लापता हो गए हैं. पीएम ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं

S Korea Floods: दक्षिण कोरिया में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है. शनिवार को यहां मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लापता हो गए. योनहाप समाचार एजेंसी ने स्थानीय आपदा राहत अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी. 

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया में बीते तीन दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है. इसके साथ ही एक बांध ओवरफ्लो हो गया, जिससे हालात बेकाबू हो गए. एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ प्रभावित इलाकों में व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी हैं. हालांकि, अभी सैकड़ों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. 

राहत और बचाव कार्य जारी 

आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, शनिवार सुबह 11 बजे (सिंगापुर समयानुसार सुबह 10 बजे) तक देशभर से 1,567 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए निकाला जा चुका था. रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी चुंगचेओंग प्रांत में पानी बांध से ऊपर चला गया है जिससे राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आ रहीं हैं. मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश की वजह से पिछले तीन दिनों में लगभग 1,570 लोगों को घर खाली करना पड़ा है. इसके साथ ही हजारों घरों में बिजली नहीं है. 

पीएम ने की अधिकारियों संग बैठक 

बारिश और बाढ़ के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए सरकार ने कुछ ट्रेनों और बुलेट ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. बता दें कि मूसलाधार बारिश के कारण ट्रैक पर पानी भर गया है, साथ ही जगह-जगह पर हुए भूस्खलन के कारण खतरा बढ़ गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात उत्तरी चुंगचेओंग प्रांत में भूस्खलन के कारण पटरियों पर मिट्टी और रेत जमा हो गई थी, जिससे धीमी गति से चलने वाली ट्रेन पटरी से उतर गई. गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. मौजूदा स्थिति को देखते हुए शनिवार को सरकारी एजेंसियों के साथ एक बैठक में दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक-सू ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ें: Australia: खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय छात्र पर किया जानलेवा हमला, बीच सड़क पर लोहे की रॉड से की पिटाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget