एक्सप्लोरर

पाकिस्तान से देश लौटे 200 सिख श्रद्धालु कोरोना की जांच में पाए गए पॉजिटिव

कुंभ मेला के श्रद्धालुओं के बाद अब बारी है पाकिस्तान से लौटे सिख तीर्थयात्रियों की. लाहौर के गुरुद्वारा पंजा साहिब से लौटने के बाद करीब 200 तीर्थयात्री कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं. सिविल सर्जन का आरोप है कि पुष्टि हो जाने के बाद कुछ सिख श्रद्धालुओं ने रिपोर्ट को फाड़ दिया.

अटारी: बैसाखी के आखिरी दिन बहुत सारे सिख श्रद्धालु पड़ोसी मुल्क में गुरुद्धारों में दर्शन करने गए थे. पंजाब में ये त्योहार बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है. लेकिन इस साल के जश्न का नतीजा दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम लेकर आया. कई श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजा साहिब के दर्शन से अमृतसर के नजदीक वाघा बॉर्ड से भारत लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए. सिविल सर्जन चरणजीत सिंह के मुताबिक पंजाब के 200 श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है.

करीब 200 सिख श्रद्धालुओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कुछ श्रद्धालुओं ने संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बहस की. श्रद्धालुओं ने संक्रमण की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट यह कहते हुए फाड़ दी कि पाकिस्तान जाने से पहले उनकी जांच रिपोर्ट ठीक आई थी. सिंह ने कहा कि कुछ श्रद्धालु आधिकारिक दस्तावेज ले गए और उन्होंने अटारी सीमा पर स्वास्थ्य कर्मियों को अपने काउंटर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया. बैसाखी के अवसर पर 810 श्रद्धालुओं का जत्था 12 अप्रैल को पाकिस्तान गया था.

पाकिस्तान की धार्मिक यात्रा के बाद भारत में पॉजिटिव

ये श्रद्धालु शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की तरफ से धार्मिक यात्रा पर भेजे गए थे. सिंह ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है उन्हें घरों में आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है क्योंकि इस प्रकार के मरीजों को सरकारी स्तर पर कोई विशेष प्रतिष्ठान संचालित नहीं हैं. एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा, "अगर उनमें से किसी श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई, तो उसे एसजीपीसी द्वारा संचालित अस्पताल में निशुल्क उपचार मुहैया कराया जाएगा. 

ब्रिटेन में उठा उइगर उत्पीड़न का मुद्दा, सांसदों ने चीन पर नरसंहार का आरोप लगाने वाला प्रस्ताव किया पारित

COVID-19 Surge in India: भारत में कोरोना की दूसरी लहर मचा रही तबाही, चीन बोला- हम हरसंभव मदद के लिए तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget