एक्सप्लोरर

19 वर्षीय भारतीय छात्रा की अमेरिका में यौन उत्पीड़न के बाद गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

19 वर्षीय भारतीय छात्रा की अमेरिका में यौन उत्पीड़न के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. आरोपी को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली: अमेरिका में एक 19 वर्षीय भारतीय छात्रा की यौन उत्पीड़न के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई है. शिकागो पुलिस ने यह जानकारी दी है. जिस भारतीय छात्रा की हत्या की गई है वह मूलत: हैदराबाद की रहने वाली थी. वह इलिनॉइस विश्वविद्यालय में ऑनर्स की पढ़ाई कर रही थी. शनिवार को कैंपस के गैरेज में उसकी कार की पिछली सीट पर उसका मृत शरीर पाया गया.

छात्रा की हत्या के आरोप में 26 वर्षीय डोनाल्ड थुरमन को रविवार को शिकागो मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह विश्वविद्यालय से जुड़ा व्यक्ति नहीं है. हालांकि उसपर हत्या और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया.

मेडिकल परीक्षक ने बताया है कि महिला की मौत 'गला घुटने' की वजह से हुई है. विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि उसके परिवार ने शनिवार को विश्वविद्यालय पुलिस को सूचित किया था कि उनकी शुक्रवार शाम से अपनी बेटी से बात नहीं हुई है. इसके बाद इसकी तालाश की गई और लाश छात्रा की ही गाड़ी में मिली.

छात्रा की लाश मिलने के बाद पुलिस ने एफबीआई साक्ष्य प्रतिक्रिया टीम से अपराध स्थल आने और वाहन फोरेंसिक जांच पूरा करने के लिए सहायता का अनुरोध किया. विश्वविद्यालय पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपराधी की पहचान विश्वविद्यालय में लगे कैमरों में दर्ज वीडियो फुटेज से की, जिसमें उसे शनिवार को छात्रा का पीछा करते देखा गया.

कैमरे की फुटेज से पता चला है कि छात्रा लगभग 1:35 बजे पैदल ही गैराज में गई. उसके बाद अपराधी वहां गया. अपराधी को फिर से वीडियो फुटेज पर 2:10 बजे हैलस्टेड स्ट्रीट पर घूमते हुए देखा गया. इसके बाद अपराधी डोनाल्ड थुरमन को गिरफ्तार कर लिया गया. डोनाल्ड थुरमन का आपराधिक इतिहास भी रहा है. अब इस मामले में भी उसने अपराध कबूल कर लिया है.

यह भी देखें

'हाउसफुल 4' के टेक्नीशियन की ब्रेन हेमरेज से मौत, अक्षय कुमार ने किया दुख व्यक्त Pink Ball Test: दर्शकों को चौथे और पांचवें दिन के टिकटों के पैसे वापस करेगा CAB

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget