एक्सप्लोरर

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल कि गए 1400 नए शब्द

डिक्शनरी को अपडेट करने की कवायद के तहत कुछ नए शब्दों को ओईडी में जगह मिली है. हर साल चार बार ओईडी को अपडेट किया जाता है. अब दिसंबर में भी इसे अपडेट किया जाएगा.

लंदन:‘इडियोक्रेसी’, ‘नथिंगबर्गर’ और ‘फैम’ उन 1400 नए शब्दों में शामिल हैं जिन्हें ऑक्सफोर्ड के अंग्रेजी डिक्शनरी (ओईडी) में जगह दी गई है. डिक्शनरी को अपडेट करने की कवायद के तहत इन शब्दों को ओईडी में जगह मिली है.

‘इडियोक्रेसी’

‘इडियोक्रेसी’ शब्द का इस्तेमाल ऐसे समाज के लिए किया जाता है जिसमें ‘बेवकूफों’ हो या बेवकूफों का शासन हो. इस शब्द को आजकल की राजनीति की झलक के तौर पर देखें तो ओईडी ने इसे बेवकूफ, बेपरवाह या मूर्ख समझे जाने वाले लोगों द्वारा बनाई गई सरकार के तौर पर परिभाषित किया है.

ओईडी में अमेरिकी ग्लोसरी की प्रमुख कैथरीन कोनोर मार्टिन ने बताया, ‘‘लोकतंत्र और कुलीनतंत्र जैसे शब्दों की उत्पत्ति प्राचीन यूनानी में हुई, लेकिन 18वीं सदी आते-आते ‘ओक्रेसी’ को अंग्रेजी शब्दों में जोड़ा जाने लगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘19वीं सदी में ऐसी संरचना बाढ़ की तरह होने लगी, जिनमें कई नए शब्दों को हास्य का पात्र बनना पड़ा और ‘इडियोक्रेसी’ इसी परंपरा से संबंधित है.’’

‘नथिंगबर्गर'

ओईडी में शामिल किए गए ‘नथिंगबर्गर’ शब्द को किसी ऐसे व्यक्ति या चीज के तौर पर परिभाषित किया गया है जिसकी कोई अहमियत या उपयोगिता नहीं हो. इस शब्द का इस्तेमाल खासकर ऐसी चीज या ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपनी अपेक्षा के बिल्कुल उलट नाकारा साबित हुआ हो.

‘फैम’

इसी तरह, ‘फैम’ शब्द का इस्तेमाल फैमिली यानी परिवार के संक्षिप्त रूप के तौर पर किया जाता है. करीबी दोस्तों के लिए भी इस शब्द का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है. ओईडी का कहना है कि इस शब्द का इस्तेमाल ब्रिटेन, खासकर लंदन, और सोशल मीडिया पर काफी किया जा रहा है.

‘ऑल्ट-राइट’

‘ऑल्ट-राइट’ (ऑल्टरनेटिव राइट या वैकल्पिक दक्षिणपंथ का संक्षिप्त रूप) को भी इस साल ओईडी में जगह मिली है. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इस शब्द का प्रचलन हाल के वर्षों में बढ़ा है. ओईडी ने ‘ऑल्ट-राइट’ को ऐसे विचारधारा वाले समूह के तौर पर परिभाषित किया है जो चरम रूढ़िवादी या प्रतिक्रियावादी विचारों से जुड़े हों और मुख्यधारा की राजनीति को खारिज करते हों. हर साल चार बार ओईडी को अपडेट किया जाता है. आगामी दिसंबर में भी इसे अपडेट किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget