एक्सप्लोरर

Grand Canyon Fall: 100 फिट ऊंचे पहाड़ से खाई में गिरा 13 साल का लड़का, फिर भी निकला सुरक्षित

Grand Canyon Fall Accident: अमेरिका के एरिजोना राज्य में स्थित ग्रैंड कैन्यन घाटी से लगभग 100 फि‍ट नीचे गिरने के बाद भी एक नाबालिग के बच जाने पर लोग हैरानी जता रहे हैं.

Viral News: 'जाको राखे साईंया मार सके ना कोय', यह कहावत एक 13 साल के एक अमेरिकी लड़के पर बिल्कुल सटीक बैठती है. दरअसल, अमेरिका के एरिजोना राज्य में स्थित ग्रैंड कैन्यन घाटी से लगभग 100 फि‍ट नीचे गिरने के बाद भी वह सुरक्ष‍ित बच गया है. बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी. 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना बीते आठ अगस्त की है, जब हादसे का शिकार हुआ लड़का अपने परिवार के साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल नॉर्थ रिम पहुंचा था. यहां घूमने के दौरान उसका पैर फिसला और 100 फि‍ट नीचे खाई में जा गिरा. इस हादसे के बाद पर्यटन स्थल पर अफरा तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने बच्चे के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर करनी शुरू कर दी.

खाई में गिरने के बाद आपातकालीन कर्मचारियों ने बच्चे की पड़ताल की, जिसके बाद ऊंची पहाड़ी से गिरे बच्चे को जिंदा देख उसे दो घंटों की लम्बी मश्कत के बाद सुरक्षित निकाला, जिसे देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. 

खतरे से बाहर है वायट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार होने के बाद सुरक्षित बचने वाले लड़के का नाम वायट कॉफ़मैन है, जिसे हादसे के दौरान गंभीर चोट आईं थीं. ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो अब खतरे से बाहर है. रिपोर्ट के अनुसार, जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.  

लड़के ने सुनाई आपबीती 

बीबीसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि हादसे के बाद वायट सदमे में हैं. वायट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह नीचे बैठकर एक हाथ से चट्टान को पकड़े हुए था, तभी उसकी पकड़ छूट गई और वह गिर पड़ा. उसे  गिरने के बाद कुछ भी याद नहीं है.

रिपोर्ट के अनुसार, उसने आगे कहा कि मुझे बस कुछ हद तक याद है. जैसे मुझे  एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. हालांकि मेरे साथ क्या हुआ था, यह मुझे सही से याद नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, ऊंची पहाड़ी से गिरने की वजह से उसे कई जगह फ्रैक्‍चर हो गया है. 

ये भी पढ़ें: Question Mark in Space: अंतरिक्ष में NASA को मिला 'क्वेश्चन मार्क', क्या एलियंस ने भेजा मैसेज? यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, संयुक्त राष्ट्र के बयान पर भी हुआ आगबबूला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, UN के बयान पर भी हुआ आगबबूला
पाकिस्तान में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
PAK में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget