एक्सप्लोरर

Question Mark in Space: अंतरिक्ष में NASA को मिला 'क्वेश्चन मार्क', क्या एलियंस ने भेजा मैसेज? यहां जानिए

James Webb Space Telescope: नासा को अंतरिक्ष में 'क्वेश्चन मार्क' मिला है. इसकी तस्वीर जेम्स वेब टेलिस्कोप से खींची गई है. आइए जानते हैं कि आखिर ये क्या है.

NASA Telescopes Images: अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अंतरिक्ष में 'क्वेश्चन मार्क' यानी प्रश्नवाचक चिन्ह (?) को खोज निकाला है. नासा के जेम्स वेब टेलिस्कोप से खींची गई एक तस्वीर जारी की गई है, जिसमें ब्रह्मांड के एक हिस्से में 'क्वेश्चन मार्क' दिखाई दे रहा है. कुछ लोगों ने इसे एलियंस का संदेश तक बता दिया है. वैज्ञानिकों को भी साफ तौर नहीं मालूम है कि आखिर स्पेस में खोजी गई ये चीज क्या है. 

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, नासा की तरफ से जारी की गई तस्वीर दो युवा तारों की है, जिन्हें Herbig-Haro 46/47 के तौर पर जाना जाता है. आकाशगंगा में मौजूद इन तारों की पृथ्वी से दूरी 1470 प्रकाशवर्ष है. फिलहाल ये तारे तैयार हो रहे हैं और एकदूसरे का चक्कर लगा रहे हैं. 1950 के दशक से ही जमीनी टेलिस्कोप के जरिए इनकी स्टडी हो रही है. लेकिन अब जाकर जेम्स टेलिस्कोप ने सितारों की एचडी तस्वीर को खींचा है.

क्वेश्चन मार्क की नहीं हुई है स्टडी

हालांकि, जेम्स टेलिस्कोप ने Herbig-Haro 46/47 की जिस तस्वीर को भेजा है, उसके बैकग्राउंड में एक रहस्यमयी 'क्वेश्चन मार्क' (?) नजर आ रहा है. इस कॉस्मिक क्वेश्चन मार्क की न तो करीबी निगरानी हुई है न ही स्टडी. इस वजह से वैज्ञानिकों को भी नहीं मालूम है कि आखिर ये किस तरह से तैयार हुए हैं और इनका ऑरिजन क्या है. तस्वीर में दिख रहे नारंगी रंग के क्वेश्चन मार्क को कुछ लोगों ने एलियंस का मैसेज बता दिया है.

क्या हो सकता है ये क्वेश्चन मार्क? 

वैज्ञानिकों ने भले ही अंतरिक्ष में मिले इस क्वेश्चन मार्क की स्टडी नहीं की है. मगर उसके साइज और लोकेशन को लेकर कुछ जानकारी साझा की है. इलिनोइस स्टेट यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर मैट कैपलान का कहना है कि सबसे पहली बात जिसे आप नकार सकते हैं वह यह है कि ये चीज आकाशगंगा का एक तारा है. तारों में हमेशा इस तरह के स्पाइक देखने को नहीं मिलते हैं. 

क्रिस्टोफर ब्रिट स्पेस टेलीस्कोप साइंस इंस्टीट्यूट में पब्लिक आउटरीच के ऑफिस में एजुकेशन और आउटरीच वैज्ञानिक हैं. उनका कहना है कि क्वेश्चन मार्क दो गैलेक्सी के मिलने से बना होगा. ये हमसे अरबों प्रकाशवर्ष दूर हो सकता है. कई सारी गैलेक्सी हमेशा तैयार होती हैं और उनके बीच टक्कर से ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं. इस तरह ये तो साफ हो गया कि क्वेश्चन मार्क एलियंस का मैसेज तो नहीं है.

यह भी पढ़ें: क्या आप अंतरिक्षयात्री बन सकते हैं? NASA के इस सवाल का जवाब देकर घर बैठे करें खुद का टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या BRICS समिट में शामिल होंगे बांग्लादेशी पीएम? विदेश मंत्री ने साधी चुप्पी
क्या BRICS समिट में शामिल होंगे बांग्लादेशी पीएम? विदेश मंत्री ने साधी चुप्पी
भारत दौरे पर प्रिंस रहीम आगा खान, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
भारत दौरे पर प्रिंस रहीम आगा खान, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
ट्रंप समेत दुनिया की BRICS समिट 2026 पर नजर, भारत के लिए क्यों अहम?
ट्रंप समेत दुनिया की BRICS समिट 2026 पर नजर, भारत के लिए क्यों अहम?
अमेरिकी स्मार्ट पनडुब्बी को ईरान ने पकड़ा, IRGC का बड़ा दावा
अमेरिकी स्मार्ट पनडुब्बी को ईरान ने पकड़ा, IRGC का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
'राजनीति से संन्यास लेना पसंद करूंगा', CM सम्राट का बड़ा बयान
'राजनीति से संन्यास लेना पसंद करूंगा', CM सम्राट का बड़ा बयान
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Salt Storage Tips: गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
Embed widget