एक्सप्लोरर

Britain: 100 सांसद इसी हफ्ते लिज ट्रस को पीएम पद से हटाने की करेंगे कोशिश, रिपोर्ट में दावा

Liz Truss: ब्रिटेन में पिछले महीने ही प्रधानमंत्री बनीं लिज ट्रस की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कई सांसद ट्रस को पीएम पद से हटाने की योजना बना रहे हैं.

British PM Liz Truss Political Crisis: लंदन (London) की डाउनिंग स्ट्रीट (Downing Street) से चेतावनी मिलने के बावजूद कई ब्रिटिश सांसद (British MPs) इस हफ्ते लिज ट्रस (Liz Truss) को प्रधानमंत्री पद (British PM) से हटाने की कोशिश करेंगे, जिससे आम चुनाव (UK General Election) की संभावना बन सकती है. डेली मेल ने यह जानकारी दी है. 

अंग्रेजी टैबलॉइड ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के सौ से ज्यादा सांसद ट्रस को लेकर अविश्वास की चिट्ठियां ग्राहम ब्रैडी (Graham Brady) को देने के लिए तैयार हैं. ब्रैडी कंजर्वेटिव पार्टी की समिति के प्रमुख हैं जो नेतृत्व को लेकर चुनाव आयोजित कराते हैं. उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ने 2016 में यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए वोट किया था, तब से देश राजनीतिक संकट से नहीं उबर पाया है. इस दौरान ब्रिटेन ने तीन प्रधानमंत्रियों को खो दिया है.

सांसदों के इस संभावित कदम को लेकर रिपोर्ट का दावा

रिपोर्ट में कहा गया है कि सांसद ब्रैडी से आग्रह करेंगे कि वह ट्रस से कहें कि उनका समय खत्म हो गया है या पार्टी के नियम में बदलाव किया जाए ताकि तत्काल प्रभाव से विश्वास परीक्षण कराया जा सके.

बताया जा रहा है कि ग्राहम ब्रैडी ने विरोध कर रहे सांसदों से असहमति जताई है और कहा है कि लिज ट्रस और नए चांसलर जेरेमी हंट को 31 अक्टूबर को पेश होने वाले बजट के लिए आर्थिक रणनीति बनाने का एक मौका दिया जाना चाहिए. द टाइम्स की खबर के मुताबिक, कुछ सांसद गोपनीय रूप से चर्चा कर रहे हैं कि कैसे ट्रस की जगह नया नेता लाया जाए. 

कैसे खतरे में पड़ गया ट्रस का राजनीतिक अस्तित्व?

ट्रस ने टैक्स सुधार का वादा करते हुए पिछले महीने ब्रिटिश पीएम का चुनाव जीता था. बताया जा रहा कि टैक्स दरों में छूट नीति ही उनके गले की फांस बन गई है. वह अपने राजनीतिक अस्तिस्व के लिए लड़ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांसद ब्रिटेन की आर्थिक उथल पुथल के लिए लिज ट्रस को जिम्मेदार मान रहे हैं. ट्रस को हाल में अपने करीबी दोस्त क्वासी क्वार्टेंग को वित्तमंत्री के पद से हटाना पड़ा है. कार्टेंग ने वित्त मंत्री रहते जो मिनी बजट पेश किया था, उसमें टैक्स कटौती की गई थी. कहा जा रहा है कि इस कदम से पाउंड में गिरावट देखी गई और सरकारी कर्ज की ब्याज दरों इजाफा हुआ. 

बताया जा रहा है कि पार्टी के अन्य नेता भी लिज ट्रस की टैक्स कटौती की नीति के खिलाफ हैं. वे इस कदम को अमीरों को राहत पहुंचाने के तौर पर देखते हैं. चुनाव के वक्त लिज ट्रस के प्रतिद्वंदी रहे ऋषि सुनक ने टैक्स कटौती के कदम का विरोध किया था. रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अब एक बार फिर ऋषि सुनक के लिए माहौल बन रहा है.

यह भी पढ़ें

Pakistan: निश्तार हॉस्पिटल की छत से शवों का ढेर मिलने के मामले में जांच समिति ने सौंपी रिपोर्ट, अस्पताल ने बताया क्यों छत पर छोड़ी लाशें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget