एक्सप्लोरर

WhatsApp लेकर आया एक नया फीचर, अब लैपटॉप से कर पाएंगे वीडियो और वॉइस कालिंग का इस्तेमाल

व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा सिर्फ स्मार्टफोन से ही मुमकिन था, लेकिन इंस्टैंट मैसेंजर को मिलने जा रहे नए अपडेट के तहत जल्द ही व्हाट्सएप वेब पर भी आप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे.

व्हाट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा से ज्यादा बेहतर बनाने के लिए नए अपडेट लेकर आ रहा है. इसी कड़ी में व्हाट्सएप अब वेब वर्जन यानी डेस्कटॉप और लैपटॉप से भी वॉयस और वीडियो कॉलिंग शुरू करने जा रहा है. यह फीचर फिलहाल बीटा स्टेज में है, यानी कुछ यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग की जा रही है. अगर नतीजे सकारात्मक आएंगे, तो इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा.

आपको बता दें कि व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा सिर्फ स्मार्टफोन से ही मुमकिन था, लेकिन इंस्टैंट मैसेंजर को मिलने जा रहे नए अपडेट के तहत जल्द ही व्हाट्सएप वेब पर भी आप ऑडियो और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे. बहुत जल्द इस नए फीचर को लॉन्च कर दिया जाएगा.

सिलेक्टेड यूजर्स से कराया जा रहा फीचर टेस्ट 

व्हाट्सएप के नए फीचर्स पर ध्यान रखने वाले वेबसाइट WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी वॉयस और वीडियो कॉल्स पर काम कर रही है. व्हाट्सएप ने सिलेक्टेड यूजर्स को ये फीचर टेस्ट करने के लिए भेजा है. एक नए व्हाट्सएप बीटा वर्जन में इस नए फीचर को इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है. नया फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है.

फेसबुक ने इस फीचर के बारे में नहीं दी है जानकारी 

वीडियो और वॉयस कॉल का सपोर्ट चीज़ों को और भी सहज बनाने का काम करेगा, क्योंकि यूज़र्स को अपने डेस्कटॉप व लैपटॉप पर काम के बीच कॉल व वीडियो कॉल करने की सुविधा प्राप्त होगी. उन्हें कॉल करने के लिए डेस्कटॉप व लैपटॉप से फोन की तरफ स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जैसे कि सभी जानते हैं व्हाट्सएप वेब पर मैसेजिंग सपोर्ट पहले से ही मौजूद है, वहीं अब वॉयस कॉल व वीडियो कॉल की सुविधा इसे और भी उपयोगी बना देगी. बता दें कि व्हाट्सएप की पेरेंट कंपनी फेसबुक ने इस फीचर के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है और न ही यह बताया है कि इसे पब्लिक के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें   अब वीकेंड पर फ्री में देख सकेंगे नेटफ्लिक्स, जानें कैसे उठा पाएंगे इस ऑफर का लाभ   आप जल्द ही कर पाएंगे 5G टेक्नोलॉजी का उपयोग, जानिए इस तकनीक में क्या है ख़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'देश पर संकट आता है तो इन्हें खुशी मिलती है'
पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'देश पर संकट आता है तो इन्हें खुशी मिलती है'
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget