एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: हरियाणा स्टीलर्स ने बनाई संतुलित टीम, कई युवा चेहरे भी जुड़े

Pro Kabaddi League 2019 का सातवां सीजन 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस सीजन में हरियाणा स्टीलर्स की टीम कापी मजबूत दिखाई दे रही है. टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है.

Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रेंचाइजी हरियाणा स्टीलर्स के लिए रेडर प्रशांत कुमार राय लीग के सातवें सीजन के लिए हुई नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. हरियाणा ने उन्हें 77 लाख रुपये में खरीदा. टीम ने सुभाष नरवाल और विनय के रूप में फ्रेंचाइजी ने अपने साथ दो युवा चेहरों को भी जोड़ा है. टीम ने रेडर विकास खंडोला और डिफेंडर कुलदीप सिंह को रिटेन किया था. 19 साल के रेडर विनय और सुभाष नरवाल को न्यू यंग प्लेअर्स (एनवाईपी) से लाया गया है. नीलामी के पहले दिन हरियाणा स्टीलर्स ने एक खिलाड़ी चुना जबकि दूसरे दिन उसने अपने हिस्से में 12 खिलाड़ी जोड़े. विकास ने सीजन-5 में हरियाणा स्टीलर्स के लिए नौ मैचों में 58 रेड अंक जुटाए थे, जिनमें 16 डू-ऑर-डाई रेड्स शामिल हैं. बीते सीजन विकास ने 22 मैचों में कुल 177 अंक हासिल किए. कुलदीप 49 टैकल अंकों के साथ उनके सबसे अच्छे डिफेंडर रहे थे. डिफेंडर रवि कुमार हरियाणा टीम द्वारा चुने गए पहले खिलाड़ी थे. 26 वर्षीय रवि ने बीते सीजन पुनेरी पल्टन के लिए धूम मचाया था और अब 20 लाख रुपये कीमत पर हरियाणा के लिए खेलते दिखेंगे. नीलामी के दूसरे दिन टीम ने प्रशांत सहित कुल 13 खिलाड़ियों को चुना. 34 साल के प्रशांत ने बीते सीजन में यूपी योद्धा के लिए 21 मैचों में 147 अंक जुटाए थे. सीजन-5 में वह स्टीलर्स के लिए 16 मैचों में 80 अंक जुटाने में सफल रहे थे. पीकेएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक धर्मराज 38.50 लाख रुपये के साथ स्टीलर्स के सबसे महंगे डिफेंडर रहे. इस खिलाड़ी ने सीजन-4 में पटना पाइरेट्स के लिए सबसे अधिक आठ सुपर टैकल हासिल किए थे. अब वह आगामी सीजन में स्टीलर्स की रक्षापंक्ति की कमान सम्भालेंगे. जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के सीईओ मुस्तफा घोष ने कहा कि इस सीजन ध्यान एक ऐसी टीम बनाने पर होगा जिसमें गहराई हो. उन्होंने कहा, "हम लंबे सीजन के लिए एक ऐसी टीम बनाने पर ध्यान दे रहे हैं जिसमें संतुलन हो. चोट हमेशा अपना किरदार निभाती हैं और बीते सीजन हमने यह बात नोटिस की है और इससे सीखा भी है. हमारे पास एक ऐसी टीम है जो प्रतिभाशाली है. साथ ही हमारे पास आने वाले सीजन की तैयारी करने के लिए अच्छा खासा समय है. राकेश हमारे साथ पहली बार आए हैं। वह टीम से मिलने के लिए उत्साहित लग रहे हैं." मुख्य कोच के तौर पर पहली बार नीलामी में हिस्सा लेने वाले राकेश कुमार नई टीम के साथ काफी उत्साहित लग रहे हैं. उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों का आने वाले सीजन में बड़ा रोल होगा. उन्होंने कहा, "हमने तीन खिलाड़ियों विकास, कुलदीप और विनय को रिटेन किया है. हमारा ध्यान मैट पर अन्य स्थानों पर पर अपनी स्थिति मजबूत करने पर है. तीन महीने तक चलने वाली इस लीग में युवा खिलाड़ियों का रोल अहम होगा. सिर्फ इसलिए नहीं कि वह प्रतिभाशाली हैं साथ ही वह चोट से जल्दी रिकवर कर सकते हैं। युवा खिलाड़ी अपने आप को साबित करना चाहते हैं." विदेशी खिलाड़ियों में हरियाणा स्टीलर्स ने टिन फोनचू को 10 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है. वह बीते सीजन में चोट के कारण मैट पर उतर नहीं पाए थे लेकिन इस सीजन थाईलैंड का यह डिफेंडर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार है. यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget