एक्सप्लोरर

टाटा टीगॉर लॉन्च, कीमत 4.70 लाख रूपए से शुरू

नई दिल्ली: टियागो हैचबैक पर बनी टाटा की नई कॉम्पैक्ट सेडान टीगॉर लॉन्च हो गई है, इसकी कीमत 4.70 लाख रूपए से शुरू होती है जो 7.09 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है. इसका मुकाबला होंडा अमेज़, हुंडई एक्सेंट, फॉक्सवेगन एमियो, मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट डिजायर, फोर्ड फीगो एस्पायर और कंपनी की ही कॉम्पैक्ट सेडान ज़ेस्ट से होगा.

टाटा टीगॉर के वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट कीमत (पेट्रोल) कीमत (डीज़ल)
एक्सई 4.70 लाख रूपए 5.60 लाख रूपए
एक्सटी 5.41 लाख रूपए 6.31 लाख रूपए
एक्सजेड 5.90 लाख रूपए 6.80 लाख रूपए
एक्सजेड (ओ) 6.19 लाख रूपए 7.09 लाख रूपए

टाटा टीगॉर लॉन्च, कीमत 4.70 लाख रूपए से शुरू

टीगॉर को टियागो हैचबैक पर बनाया गया है, इस में अधिकांश पैनल भी टियागो वाले इस्तेमाल किए गए हैं. फीचर के मामले में टीगॉर कई जगह टियागो से आगे है. टीगॉर में आगे की तरफ ड्यूल-टोन बम्पर, नई हनीकॉम्ब ग्रिल और ड्यूल-बैरल हैडलैंप्स के साथ स्मोक्ड प्रोजेक्टर हैडलाइटें दी गई हैं. पीछे की तरफ एलईडी टेललाइटें और रियर विंडशील्ड के ऊपर की तरफ एलईडी स्टॉप-लैंप स्ट्रीप दी गई है. टीगॉर के पेट्रोल एक्सजेड वेरिएंट में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, जबकि डीज़ल वर्जन में टियागो की तरह 14 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं.

टाटा टीगॉर लॉन्च, कीमत 4.70 लाख रूपए से शुरू

टीगॉर के केबिन में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर दिए गए हैं. टीगॉर में हारमन का 8-स्पीकर्स (4 स्पीकर्स और 4 ट्विटर्स) वाला साउंड सिस्टम, 5.0 इंच के इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ दिया गया है, इस में रिवर्स कैमरा, वीडियो प्लेबैक, वॉइस कमांड रिकग्निशन, जीपीएस नेविगेशन और एसएमएस रीड-आउट की सुविधा मिलती है. इनके अलावा 12 वोल्ट के दो पावर सॉकेट और रियर आर्मरेस्ट के साथ कपहोल्डर्स की सुविधा भी इस में दी गई है. टीगॉर का बूट स्पेस 419 लीटर का है, इस मामले में यह कंपनी की ही कॉम्पैक्ट सेडान ज़ेस्ट और हुंडई क्रेटा से भी आगे है.

टाटा टीगॉर लॉन्च, कीमत 4.70 लाख रूपए से शुरू

टीगॉर में टियागो हैचबैक वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं. पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है. पेट्रोल वर्जन के माइलेज का दावा 20.3 किमी प्रति लीटर का है. डीज़ल वर्जन में 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 70 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क देता है. डीज़ल वर्जन के माइलेज का दावा 24.7 किमी प्रति लीटर का है. टीगॉर में दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.

सोर्स: कार देखो डॉट कॉम

Source: cardekho.com 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget