एक्सप्लोरर

'अंबेडकर क्लर्क थे, संविधान से उनका कोई लेना-देना नहीं', पूर्व VHP नेता विवादित कमेंट के बाद गिरफ्तार

VHP News: तमिलनाडु में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व नेता आरबीवीएस मणियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके ऊपर बीआर अंबेडकर और संत तिरुवल्लुवर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पूर्व नेता आरबीवीएस मणियन को बीआर अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. हिंदुत्व के मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले आरबीवीएस मणियन ने अंबेडकर के अलावा संत-कवि तिरुवल्लुवर के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है. चेन्नई पुलिस ने मणियन को राजधानी के टी नगर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है. 

आरबीवीएस मणियन तमिलनाडु में विश्व हिंदू परिषद की यूनिट के पूर्व उपाध्यक्ष थे. पिछले कुछ दिनों से उनके बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. उनके भड़काऊ बयानों की सोशल मीडिया पर आलोचना भी की गई. मणियन कई सारे हिंदुत्व संगठनों के अध्यक्ष पद भी रह चुके हैं. फिलहाल इन दिनों वह हिंदुत्व की विचारधारा फैलाने का काम कर रहे हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में होने वाले कार्यक्रमों में जाकर वह भाषण भी देते हैं. 

अंबेडकर पर क्या विवादित कहा? 

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिंदुत्व नेता आरबीवीएस मणियन को अंबेडकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है. मणियन दावा करते हुए कहते हैं कि अंबेडकर सिर्फ एक क्लर्क थे, जिनका काम ड्राफ्ट लिखना और उन्हें टाइप करने का काम था. हिंदुत्व नेता यहां तक दावा कर देते हैं कि अंबेडकर का 'भारत के संविधान' से कोई लेना-देना नहीं था. 

मणियन ने कहा, 'हम जब भी संविधान की बात करते हैं, तो वे तुरंत अंबेडकर को लेकर आ जाते हैं. यहां तक कि वर्तमान सरकार भी यही बात कह रही है. यदि आप संविधान निर्माता के तौर पर किसी को नामित करना चाहते हैं, तो आपको राजेंद्र प्रसाद का नाम आगे करना चाहिए.' उन्होंने कहा, 'अंबेडकर सिर्फ वहां एक क्लर्क थे, जो ड्राफ्ट लिखते थे, उन्हें टाइप करते थे और उनकी जांच करते थे. उनका कोई क्लॉज नहीं था. अंबेडकर ने सिर्फ प्रूफरीडिंग की थी.'

तिरुवल्लुवर पर क्या कहा? 

वीएचपी के पूर्व नेता मणियन ने यहां तक दावा किया कि तिरुवल्लवुर काल्पनिक हैं. उन्होंने कहा, 'तिरुवल्लुवर जैसा कोई नहीं है. वह काल्पनिक हैं. हालांकि, अगर आप दावा कर रहे हैं कि तिरुवल्लुवर ने तिरुकल लिखा था, तो फिर आप रामायण की प्रामाणिकता से कैसे इनकार कर सकते हैं?' मणियन के बयान को लेकर उनकी आलोचना की गई है. पुलिस ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मणियन पर केस दर्ज किया है.

यह भी पढ़ें: क्या बजरंग दल से जुड़ा है मोनू मानेसर? VHP ने किया ये दावा, नूंह हिंसा पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल, RML में भर्ती, अभिजीत दीपके बोले- इतनी बर्बरता क्यों?
LIVE: लाठीचार्ज में एक लड़की गंभीर रूप से घायल, RML में भर्ती, अभिजीत दीपके बोले- इतनी बर्बरता क्यों?
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'
CJP के संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'असहमति जताना अपराध...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget