एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री का अजीब बयान, धमकी उन्हें ही मिलती है जिनकी कोई हैसियत होती है

बता दें कि यूपी के बीजेपी विधायकों को लगातार धमकी मिल रही है. करीब 20 से अधिक विधायकों को अभी तक धमकी मिल चुकी है. प्रदेश भर के बीजेपी विधायकों में इस बात की चर्चा है. सभी विधायकों ने इस बारे में संबंधित पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है.

झांसी: यूपी के विधायकों को मिल रही धमकी पर  ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री और झांसी जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने एक अजीब बयान दिया है. उनका कहना है कि धमकी उन्हें ही मिलती है जिनकी कोई हैसियत होती है. मंत्री जी ने कहा कि हमारे विधायक बड़े हैसियत वाले हैं इसलिए उनको धमकी मिल रही है. वह 4 साल पूरे होने पर मोदी सरकार का बखान कर रहे थे. बता दें कि यूपी के बीजेपी विधायकों को लगातार धमकी मिल रही है. करीब 20 से अधिक विधायकों को अभी तक धमकी मिल चुकी है. प्रदेश भर के बीजेपी विधायकों में इस बात की चर्चा है. सभी विधायकों ने इस बारे में संबंधित पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया है. पुलिस भी मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. इस प्रकरण पर खुद सीएम योगी भी निगाह रखे हुए हैं. उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से इस मामले में जल्द एक्शन को कहा है. इसके तुरंत बाद ही एसआईटी का गठन किया गया है जो इस मामले की जांच कर रही है. झांसी मैट्रो डीपीआर पर रखी राय राजेंद्र प्रताप सिंह ने मेट्रो पर बड़ा बयान देते हुए कहा गोरखपुर, मेरठ, आगरा, कानपुर की डीपीआर की श्रीधरन से हरी झंडी मिलने के बाद इसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है. जैसे ही एजेंसी उस डीपीआर को पूरा करेगी झांसी की मेट्रो की डीपीआर बनाई जाएगी. विद्युतीकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक 90 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है. सिर्फ 385 मजरे बचे हैं, जिनमें कार्यप्रगति पर है. जल्दी ही सभी मजरे रोशन हो जायेंगे. तेल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने के सवाल पर दिया अनोखा जवाब तेल की कीमतों जीएसटी के दायरे में लाने के सवाल के जवाब में मंत्री जी ने कहा किमैं पेट्रोलियम मंत्री से पूछकर बताउंगा, एक खबर दे दिया, चार दिन चलाएं, अब खबर नहीं दूंगा. अक्टूबर 2018 से चौबीस घंटे बिजली मिलेगी उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर बिजली 24 घंटे नहीं मिल रही है, जल्द ही मिलेगी. उनके घोषणा पत्र में अक्टूबर 2018 से चैबीस घंटे बिजली देने का वादा किया गया था यह जरूर पूरा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'
IAS अधिकारी के वीडियो पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'अगर मैं पद पर होता तो...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget