एक्सप्लोरर

राज्य कर्मचारियों को योगी सरकार बड़ा तोहफा, 15 लाख लोगों को होगा फायदा

बैठक के दौरान सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका एचआरए दो गुना कर दिया है. इससे 15 लाख कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. बैठक के दौरान सरकार ने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनका एचआरए दो गुना कर दिया है. इससे 15 लाख कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे. लोक भवन में कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया, "एचआरए दोगुना करने का फैसला सरकार ने लिया है. कैबिनेट बैठक में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी राज्य कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाकर दोगुना किया गया है."

लाभान्वित होंगे 15 लाख कर्मचारी और शिक्षक

शर्मा ने बताया, "इससे 15 लाख कर्मचारी और शिक्षक लाभान्वित होंगे और राज्य सरकार पर 2023 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा. यह वृद्धि एक जुलाई, 2018 से लागू होगी, और अगस्त का वेतन सभी को बढ़े हुए भत्तों के साथ मिलेगा."

सरकार के प्रवक्ता ने बताया, "वर्ष 2008 में नगर भत्ता सुनिश्चित किया गया था, और अब नगर प्रतिकर भत्ता दोगुना किया गया है. न्यूनतम 340 रुपए और अधिकतम 900 रुपए दिया जाएगा. इससे 175 करोड़ रुपए का वित्तीय भार प्रदेश सरकार पर आएगा, जो जुलाई 2018 से दिया जाएगा."

उन्होंने बताया कि बैठक में पर्यटन विभाग ने अपनी 2017-18 की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दे दी है. शर्मा ने बताया कि अनपरा डी तापीय परियोजना पर 640 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी गई है.

उन्होंने कहा, "इस परियोजना में सल्फर डाई आक्साइड की सीमा को भी नियंत्रित किया जाएगा. यूपी में यह पहली बार किया गया है. 1000 मेगावाट पर 640 करोड़ रुपए का खर्च आएगा और डेढ़ वर्ष का समय इसे लगाने में लगेगा."

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विद्युत निगम में घोषित उदय योजना के तहत 4,722 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है, और इससे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति में मदद मिलेगी.

शर्मा ने बताया, "अग्निशमन सेवा नियमावली 2016 पर विचार किया गया था, जिसमें नियम 8 के तहत हाईस्कूल की शैक्षिक अहर्ता जरूरी थी. अब सीधी भर्ती के लिए उप्र पुलिस आरक्षी और मुख्य आरक्षी के लिए 12वीं पास होना जरूरी कर दिया गया है."

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर नरमी मायावती को प्रधानमंत्री की कुर्सी दिला पाएगी? बीएसपी के जय को न माया मिली न वीरू का साथ रहा, चले थे गब्बर सिंह को मिटाने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप: बिकते हैं थाने, पोस्टिंग और ट्रांसफर के लिए भी देने पड़ते हैं पैसे शहर-ए-इत्र कन्नौज: यहां की हवाओं में भी आती है भीनी-भीनी सी महक, मिलते हैं 500 से लेकर लाख रुपए तक के इत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget