एक्सप्लोरर

राजा भैया को योगी सरकार का तोहफ़ा, कुंडा में गंगा नदी पर बनेगा 250 करोड़ का पुल

गंगा नदी पर जो पुल वे मंत्री रहते नहीं बनवा पाए थे. उसे अब पूरा करने की ज़िम्मेदारी योगी सरकार ने ली है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर प्रस्ताव पास हो गया.

लखनऊ: योगी सरकार ने बाहुबली नेता राजा भैया उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह को एक तोहफ़ा दिया है. ऐसा गिफ़्ट जो राजा के इलाक़े में बनेगा. यूपी कैबिनेट की बैठक में इस बात का फ़ैसला हुआ है. प्रतापगढ़ के कुंडा में गंगा नदी पर क़रीब ढाई सौ करोड़ रूपयों का एक पुल बनेगा. राजा भैया लगातार पांचवी बार कुंडा से निर्दलीय विधायक चुने गए हैं. समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ कर राज्य सभा के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के लिए वोट किया था.

यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और बाहुबली नेता राजा भैया के क़रीबी रिश्ते रहे हैं. इसी रिश्ते ने राजा का काम आसान कर दिया. गंगा नदी पर जो पुल वे मंत्री रहते नहीं बनवा पाए थे. उसे अब पूरा करने की ज़िम्मेदारी योगी सरकार ने ली है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर प्रस्ताव पास हो गया.

राजा भैया को योगी सरकार का तोहफ़ा, कुंडा में गंगा नदी पर बनेगा 250 करोड़ का पुल

पुल और उसे जोड़ने वाली सड़क बनाने में 248 करोड़ रूपये ख़र्च होंगे. गंगा नदी पर पुल बन जाने से कुंडा से कौशांबी और इलाहाबाद जाना आसान हो जायेगा. राज्य सरकार के प्रवक्ता और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि ये पुल तीन महीने में बन कर तैयार हो जायेगा.

बीएसपी सुप्रीमो मायावती से अदावत रखने वाले राजा भैया का मुलायम सिंह यादव से अपनेपन का संबंध रहा है. मुलायम सरकार में वे मंत्री भी थे. मायावती ने तो राजा भैया को पोटा क़ानून में जेल भिजवा दिया था. वे अखिलेश यादव की सरकार में जेल मंत्री फिर बाद में खाद्य और आपूर्ति मंत्री भी बने. डीएसपी जिया उल हक़ की हत्या के बाद राजा भैया को मंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था. सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद वे दोबारा मंत्री बने.

इसी साल मार्च महीने में राज्य सभा की दस सीटों के लिए चुनाव हुए थे. बीजेपी ने 9, एसपी और बीएसपी ने एक एक उम्मीदवार उतारे थे. दबंग नेता रघुराज प्रताप सिंह और उनके समर्थक विधायक विनोद सरोज ने बीजेपी की लाज बचा ली. समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ कर दोनों विधायकों ने बीजेपी के लिए वोट किया. बीएसपी का उम्मीदवार हार गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget