एक्सप्लोरर

लखनऊ: टीले वाली मस्जिद के सामने योगी सरकार लगवाएगी लक्ष्मण की मूर्ति

लखनऊ में मशहूर टीले वाली मस्जिद के सामने पार्क में लक्ष्मण मूर्ति लगाने की योजना पर विवाद शुरू हो गया है.

लखनऊ: मशहूर टीले वाली मस्जिद के सामने पार्क में लक्ष्मण मूर्ति लगाने की योजना पर विवाद शुरू हो गया है. नगर निगम का कहना है मस्जिद की अपनी अलग जगह है और उसके सामने का इलाका लक्ष्मण पार्क का है, लिहाज़ा उस पार्क में लक्ष्मण की मूर्ति लगाए जाने का प्रस्ताव है. वहीं टीले वाली मस्जिद के मौलाना फज़ले मन्नान के मुताबिक़ उस जगह नमाज़ होती है लिहाज़ा मूर्ति लगाए जाने का विरोध किया जायेगा.

लखनऊ नगर निगम में हफ़्ते भर पहले एक प्रस्ताव लाया गया जिसमें कहा गया है कि लखनऊ को लक्ष्मण की नगरी कहा जाता है लिहाज़ा टीले वाली मस्जिद के सामने पार्क में लक्ष्मण की मूर्ति लगायी जाए. इस प्रस्ताव पर हालांकि कोई फ़ैसला नगर निगम ने नहीं लिया है लेकिन टीले वाली मस्जिद के पेशे इमाम मौलाना फ़ज़ल ए मन्नान के मुताबिक़ ये सामने का पार्क मस्जिद का हिस्सा है और एएसआई की जद में हैं, इस पार्क में अलविदा की नमाज़ के दौरान लोग नमाज़ भी पढ़ते हैं. अगर यहां किसी की मूर्ति या तस्वीर लगाई जाती है तो वहां इबादत नहीं की जा सकती है. हालांकि मन्नान के मुताबिक़ लक्ष्मण देश की बड़ी शख़्सियत रहे हैं, उनकी मूर्ति लगाए जाने के ख़िलाफ़त वो नहीं करते हैं लेकिन यहां मूर्ति ना लगायी जाए.

इस मामले में गर्माहट तब आयी जब पिछले महीने लखनऊ से सांसद रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टण्डन ने अपनी किताब अनकहा लखनऊ में लिखा कि टीले वाली मस्जिद की जगह पहले लक्ष्मण टीला था. बाद में यहां टीले वाली मस्जिद बनायी गयी.

हफ़्ते भर पहले जब यहां के सामने टिकोनिया पार्क में लक्ष्मण की मूर्ति लगाने का मामला सामने आया तो मुस्लिम धर्मगुरु इसके विरोध में आ गए. लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया का कहना है लक्ष्मण की वजह से लखनऊ जाना जाता है ऐसे में प्रस्ताव आया है तो उनकी मूर्ति ज़रूर लगायी जाएगी, अभी जगह चिन्हित नहीं है लेकिन मस्जिद के सामने के ज़मीन लक्ष्मण पार्क की है ऐसे में सदन में प्रस्ताव लाकर फ़ैसला किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget