एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: पेट्रोल पम्प पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगह पकड़ा गया 'तेल का खेल'

इलाहाबाद: लखनऊ में चिप के जरिए तेल चोरी का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद इलाहाबाद में करीब दर्जन भर जगहों पर चेकिंग की गई. हालांकि यहां जिन पेट्रोल पंप पर छापेमारी की गई, उनमें से किसी पर भी चिप या कोई डिवाइस नहीं पाई गई, लेकिन दो जगहों पर कम तेल दिए जाने का मामला जरूर सामने आया है.

5 लीटर में करीब 40 एमएल तेल कम

इन दो पम्पों पर पांच लीटर में 40 एमएल के करीब तेल कम पाया गया. तेल कम मिलने पर इन दोनों पम्पों पर 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया और साथ ही खराबी दूर न होने तक इन्हे बंद रखने का आदेश जारी किया गया.

पेट्रोल पम्प पर कम तेल दिए जाने का मामला

इलाहाबाद में गुरुवार को जिन पेट्रोल पम्पों की चेकिंग की गई, उनमें से किसी में भी कोई बड़ी कमी नहीं पाई गई. छापेमारी की कार्रवाई कई विभागों और तेल कंपनियों ने साझा तौर पर की. इलाहाबाद में इससे पहले भी एक पेट्रोल पम्प पर कम तेल दिए जाने का मामला सामने आया था.

लखनऊ में हुआ था चिप से तेल चोरी किये जाने का खुलासा

गौरतलब है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में चिप से तेल चोरी किये जाने का खुलासा होने के बाद सूबे के चीफ सेक्रेट्री ने सभी जिलों में छापेमारी कर चेकिंग अभियान चलाए जाने का फरमान जारी किया था. इसी के तहत इलाहाबाद में आज चार टीमों ने अलग-अलग जगहों पर एक साथ छापेमारी की.

एडिशनल डिवाइस को लेकर रहा सबसे ज़्यादा फोकस

छापेमारी के दौरान सबसे ज़्यादा फोकस एडिशनल डिवाइस को लेकर रहा. हालांकि यहां इस तरह की चोरी कहीं भी सामने नही आई है. अफसरों का कहना है कि लखनऊ की घटना के मद्देनजर छापेमारी की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget