एक्सप्लोरर

यूपी: VHP की तरफ से आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम योगी

अपने एनकाउंटर की साजिश का आरोप लगाने वाले वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया दोनों कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे.

इलाहाबाद: विश्व हिंदु परिषद के मार्गदर्शक मंडल की बैठक और संत सम्मेलन आज माघ मेले में होगा. इन दोनों कार्यक्रमों के जरिये ही वीएचपी साल भर के कार्यक्रमों और आन्दोलनों की रूपरेखा तय करेगी. ख़ास बात यह है कि अपने एनकाउंटर की साजिश का आरोप लगाने वाले वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया दोनों कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे. वीएचपी के कैम्प में होने वाले संगठन के संत सम्मेलन में यूपी के सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शिरकत करेंगे. बैठक और सम्मेलन में राम मंदिर से लेकर गाय, गंगा और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रणनीति तय की जाएगी, लेकिन वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष तोगड़िया के आंसुओं और उनके उत्पीड़न के आरोपों को एजेंडे से बाहर रखा गया है. योगी सुबह होने वाली मार्गदर्शक मंडल की बैठक में नहीं शामिल होंगे, लेकिन वीएचपी के कैम्प में उसके द्वारा ही आयोजित संत सम्मेलन में शिरकत करेंगे. सीएम योगी दोपहर लगभग 1.45 बजे ही हेलीकाप्टर से माघ मेले में पहुंचेंगे. फिलहाल उनका कार्यक्रम सिर्फ वीएचपी के सम्मेलन में 2 ही घंटे तक रहने का है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सम्मेलन में पहुंचने से पहले वह मेले के इंतजामों का जायज़ा लेने के साथ ही कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं. सीएम योगी वीएचपी के मंच पर न सिर्फ दो घंटे तक मौजूद रहेंगे, बल्कि भाषण भी देंगे. वीएचपी का कहना है कि उन्हें सीएम की हैसियत से नहीं बल्कि मार्गदर्शक मंडल के सदस्य होने के नाते कार्यक्रम में बुलाया गया है. सदस्य रहते हुए सीएम चुने जाने पर दूसरे सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा उनका सम्मान भी इस सम्मेलन में किया जाएगा. डिप्टी सीएम केशव भी वीएचपी में कई ज़िम्मेदार पदों पर रह चुके हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget