एक्सप्लोरर

60 हजार करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास के बाद 50 हजार करोड़ की योजनाएं पाइपलाइन में: योगी

योगी ने कहा कि सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का एकसाथ शिलान्यास करवाया. अभी 50 हजार करोड़ रुपये तक की योजनाएं पाइपलाइन में हैं. वे भी जल्द ही धरातल पर दिखेंगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) समिट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान और थाईलैंड जैसे देशों से उन्हें ओडीओपी समिट कराने की प्रेरणा मिली. योगी ने इस मौके पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों ने तो इन्वेसटर्स समिट पर भी सवाल खड़े किए थे लेकिन उनको शायद सरकार की गंभीरता का अंदाजा नहीं था. उन्होंने कहा, "हर गांव, हर जिले की कुछ न कुछ अपनी खासियत है. कहीं चिकनकरी तो कहीं कालीन, कहीं पीतल तो कहीं इत्र. हम कह सकते हैं कि यूपी के हर जिले में ही अच्छे-अच्छे उद्योग हैं. लेकिन पिछली सरकारों ने उन उद्योगों को आगे ले जाने पर ध्यान नहीं दिया." योगी ने कहा कि हर गांव और हर जिले के प्रमुख उत्पादों को ही आगे ले जाने के लिए इस समिट का आयोजन किया गया है. जब ओडीओपी के तहत प्रोडक्ट का चुनाव करने के लिए अलग-अलग टीमे जिलों में लगाईं गईं, तब बहुत कुछ मिला था. उन्हीं उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ने कुछ महीने पहले इन्वेसटर्स समिट का समापन किया था. उन्होंने कहा, " इन्वेसटर्स समिट को लेकर बहुत सवाल उठाए गए, लेकिन सरकार ने सवाल उठाने वालों को अपने काम से जवाब दिया है. सरकार ने पांच महीने के भीतर ही 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश लाकर दिखाया है कि सरकार की मंशा साफ है." योगी ने कहा कि सरकार ने 60 हजार करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का एकसाथ शिलान्यास करवाया. अभी 50 हजार करोड़ रुपये तक की योजनाएं पाइपलाइन में हैं. वे भी जल्द ही धरातल पर दिखेंगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने ओडीओपी के लिए ही अपने बजट में 250 करोड रुपये का इंतजाम किया था. इसके लिए धन की कमी नहीं होगी. यूपी अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से देश में अपनी छवि बदलने का काम करेगा. यूपी सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget