एक्सप्लोरर

बुआ ने अपने लिए बड़ा बंगला बनवाया, बबुआ टोंटी चुरा ले गया- योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा, 'बुआ की सरकार थी तो गरीबों का मकान बनाने के बदले अपना बंगला सबसे बड़ा बना लिया लेकिन बबुआ तो उससे भी बड़ा निकला. पहले सरकारी पैसे से बंगला बनाया और फिर कोर्ट ने आदेश दिया तो टोंटी चुरा ले गया.'

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही दल अपनी हार देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी जाति पूछ रहे हैं. योगी ने अलग- अलग चुनावी जनसभाओं में कहा, 'अपनी हार को देखकर सपा-बसपा अब अभद्र टिप्पणियों पर उतारू हो गए हैं. यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी जी से अब जाति पूछी जा रही है.'

उन्होंने कहा, 'मोदी जी की जाति पूछने वालों से ये पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने दलितों और गरीबों के लिए क्या किया? वहीं मोदी जी ने दलितों और गरीबों के लिए विकास कार्य किए हैं.' योगी ने कहा, 'अभी तक ऐसा नहीं हुआ कि भारत के किसी प्रधानमंत्री ने सफाईकर्मियों के पैर धोए हों.'

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गरीब हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया. किसी को जाति पूछकर उसे लाभ नहीं दिया गया. योगी ने कहा कि मोदी ने गरीबों को, महिलाओं को, युवाओं और किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया.

योगी ने कहा, 'बुआ की सरकार थी तो गरीबों का मकान बनाने के बदले अपना बंगला सबसे बड़ा बना लिया लेकिन बबुआ तो उससे भी बड़ा निकला. पहले सरकारी पैसे से बंगला बनाया और फिर कोर्ट ने आदेश दिया तो टोंटी चुरा ले गया.'

उन्होंने कहा कि मोदी ने योग को दुनिया के सामने भारत के नाम से पेटेंट करवा दिया. अब कोई भी अपने नाम से योग को पेटेंट नहीं करा सकता है. योगी ने कहा कि एक नहीं अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से मोदी ने एक व्यापक परिवर्तन भारत में करने की कोशिश की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत टली, ये रही वजह
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 7 खिलाड़ी, कितने नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
अब पाम ऑयल से चलेगी डीजल गाड़ियां, इस देश का बड़ा एनर्जी प्लान हुआ तैयार
Raw Rice vs Parboiled Rice Biryani : कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
कच्चे चावल या पक्के चावल, जानिए किससे बनती है सबसे बेहतरीन बिरयानी
Embed widget