एक्सप्लोरर

देश वैश्विक मंचों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है, ये पीएम मोदी का कमाल है: योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि यूपीए के समय में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी उसे भाजपा सरकार ने छठे पायदान पर पहुंचा दिया. देश वैश्विक मंचों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का कमाल है. देश की जनता को मोदी के नेतृत्व पर गर्व करना चाहिए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा राज्य मुख्यालय पर 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' अभियान का शुभारंभ किया और रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, "हम सब जानते हैं कि 5 साल पहले देश की स्थिति कैसी थी. पूरा देश अराजकता और अव्यवस्था में डूबा था. भ्रष्टाचार सर्वजनिक जीवन का हिस्सा बन गया था. लोक कल्याणकारी कार्य तो दूर, जो कार्य अटल जी ने शुरू किए थे, उन्हें भी बंद कर दिया गया, लेकिन पीएम मोदी ने इसे बदल दिया और पिछले पांच वर्षों के शासनकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की."

उन्होंने कहा कि यूपीए के समय में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें नंबर पर थी उसे भाजपा सरकार ने छठे पायदान पर पहुंचा दिया. देश वैश्विक मंचों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है. ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का कमाल है. देश की जनता को मोदी के नेतृत्व पर गर्व करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मोदी आज गरीबों के लिए उम्मीदों का किरण बने हैं. आज पूरे भारत को एक करने में मोदी ने काम किया है. पूर्वोत्तर में परमिट सिस्टम था, उसे खत्म किया गया.

योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ 4 वर्षों में गरीबों को एक-एक शौचालय दिया गया. 12 करोड़ को रसोई गैस के कनेक्शन दिया गया. 6 करोड़ लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिया. उत्तर प्रदेश के एक करोड़ परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया गया. उन्होंने कहा कि ये वो योजनाएं हैं जो गरीबों के हिस्से में जानी होती थीं, लेकिन वो बीच में फंस जाती थीं. डकैती की भेंट चढ़ जाती थीं, लेकिन अब सीधे गरीबों को फायदा हो रहा है.

उन्होंने कहा कि इन रथों के माध्यम से जनता की बात पीएम मोदी को पता चलेगी. जो कि तय करेगा कि आगे आने वाले पांच वर्षों में भारत कैसा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि रथों के साथ सुझाव पेटिका रवाना की गई है, जिसके माध्यम से पूरे देश से 10 करोड़ लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे, जिससे देश के जन-जन के मन के विचारों को संकलित किया जाएगा और इन सुझावों पर भाजपा का आगामी 5 वर्ष का एजेंडा तैयार किया जाएगा. साथ ही चुनाव संकल्प पत्र को उसके अनुरूप तैयार करने का कार्य किया जाएगा.

भाजपा के यूपी प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत की मन की बात का मुख्य उद्देश्य है मजबूत भारत, मन का भारत और आगे समय में भारत कैसा होगा. इसके माध्यम से जनता पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखेगी और हमें सुझाव व संदेश देगी.

उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में हमने सामाजिक सुरक्षा पर बड़ा काम किया है इसका उदाहरण जन धन योजना है. इससे 33 करोड़ लोग खाताधारी बने. नड्डा ने कहा कि उज्‍जवला योजना ने सिर्फ गरीबों के घरों तक गैस सिलेंडर देना ही नहीं है, बल्कि इसका दूर तक इंपेक्ट है, इसका कनेक्शन सीधे स्वास्थ्य से भी है.

उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थ कवरेज प्रोग्राम आयुष्मान भारत पीएम मोदी ने यहां के लोगों को दिया है. इसके बारे में ये भी कहा जा रहा है कि ये कार्यक्रम दुनिया में अनुकरणीय है और इसे हर जगह लागू करना चाहिए.

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया, दुष्यंत गौतम और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
बेन स्टोक्स ने वनडे में टी20 स्टाइल में जड़ा तूफानी अर्धशतक, IPL में मिल सकती है करोड़ों की डील
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget