एक्सप्लोरर

साल भर यूपी पर चढ़ता रहा और विपक्ष की आखों में चुभता रहा भगवा रंग

योगी आदित्यनाथ सरकार को एक साल पूरा हो गया है. इस एक साल में कई बार सरकार के काम की तारीफें भी हुईं तो कई बार काम पर सवाल भी उठे. विपक्ष के नेता जो सबसे बड़ा इल्जाम योगी सरकार पर लगाते हैं वह है 'भगवाकरण'.

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार को एक साल पूरा हो गया है. इस एक साल में कई बार सरकार के काम की तारीफें भी हुईं तो कई बार काम पर सवाल भी उठे. विपक्ष के नेता जो सबसे बड़ा इल्जाम योगी सरकार पर लगाते हैं वह है 'भगवाकरण'. इस एक साल में यूपी की कई चीजें भगवा हो गईं. इस खबर में हम उन चीजों के बारे में ही बात करेंगे जिनके रंग को इस एक साल में बदल दिया गया. - लखनऊ की एनेक्सी बिल्डिंग अब भगवा हो चुकी है. एक साल पहले इसका रंग सफेद था. पांच मंज़िली इस इमारत में चीफ़ सेक्रेटरी से लेकर गृह विभाग के प्रमुख सचिव तक का ऑफ़िस है. सबसे ऊपर यानी पांचवें फ़्लोर पर मुख्यमंत्री और उनके सचिवों का दफ़्तर है. सीएम के ओएसडी भी यहीं बैठते हैं. साल भर यूपी पर चढ़ता रहा और विपक्ष की आखों में चुभता रहा भगवा रंग - यूपी रोडवेज की कुछ बसों का रंग भी एक साल में भगवा हो गया है. इन 50 भगवा बसों को खुद सीएम ने हरी झंडी दिखाई थी. इस मौके पर सीएम ने कहा था कि संकल्प सेवा वाली ये बसें बड़ी आबादी को राहत पहुंचाएंगी. हालांकि विवाद बढ़ा तो बाकी बसों का रंग पूर्ववर्ती ही रहा. साल भर यूपी पर चढ़ता रहा और विपक्ष की आखों में चुभता रहा भगवा रंग - यूपी पीडब्ल्यूडी यानि लोक निर्माण विभाग ने एक नया प्लान बनाया जिसके मुताबिक सड़क किनारे लगने वाले साइन बोर्ड, नोटिस बोर्ड भगवा रंग के होंगे. इसका डिजाइन भी तैयार कर लिया गया. हालांकि अभी तक ऐसे बोर्ड कहीं देखने को नहीं मिले हैं. साल भर यूपी पर चढ़ता रहा और विपक्ष की आखों में चुभता रहा भगवा रंग - ये भगवा रंग एक बार फिर उस वक्त विवादों में आया जब इसे यूपी हज हाउस पर चढ़ा दिया गया. इससे पहले हज हाउस पर सफेद और हरा रंग था. इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुईं. विवाद बढ़ा तो दीवारों को पहले के रंग में ही रंग दिया गया. साल भर यूपी पर चढ़ता रहा और विपक्ष की आखों में चुभता रहा भगवा रंग - बहुत सी जगहों पर अधिकारियों ने सीएम और भाजपा के नेताओं को खुश करने के लिए भगवा रंग को बढ़ावा दिया. कई जिलों में तो अधिकारियों ने अपने ऑफिस के पर्दे और कुर्सियों के कवर तक भगवा कर लिए. कई जगह तो अस्पताल की चादरें तक भगवा कर दी गईं. - यूपी सरकार हर साल सूचना डायरी प्रकाशित कराती है. जिसकी कीमत 120 रूपये होती है. सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अफसरों को ये डायरी मुफ्त दी जाती है. इस डायरी को भी भगवा रंग में रंगा जा चुका है. साल भर यूपी पर चढ़ता रहा और विपक्ष की आखों में चुभता रहा भगवा रंग - योगी आदित्यनाथ भगवा रंग के कपड़े पहनते हैं, अपनी कुर्सी पर भी भगवा रंग पसंद करते हैं. इस कुर्सी पर तौलिया भी भगवा रंग का होता है. सीएम योगी के कार्यक्रमों में भी मंच से लेकर सोफ़े तक का रंग भगवा ही रहता है. जिस गाड़ी में वे बैठते हैं उसकी सीटों पर भी भगवा तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है. - यूपी के कई जिलों में सरकारी दफ्तरों, पार्कों की दीवारों, डिवाइडरों, आदि का रंग भगवा कर दिया गया. इसके लिए किसी ने आदेश नहीं दिया लेकिन फिर भी ऐसा हुआ. हालांकि विपक्ष ने इस पूरे भगवाकरण के लिए सीधे तौर पर सीएम को जिम्मेदार ठहराया. मीडिया में ऐसी खबरों की चर्चा भी रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget