एक्सप्लोरर

यूपी: जनता की समस्याएं 7 दिन में हल नहीं हुई तो अधिकारी नपेंगे- सीएम योगी

अगर आप यूपी के किसी भी शहर में रहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. सरकार ने आपके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जानिए इसकी खासियतें.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को टोल फ्री सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि इस नंबर पर सिर्फ शिकायतें दर्ज नहीं होंगी, बल्कि अगर एक सप्ताह में समस्या का निवारण नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारी भी नपेंगे. इस हेल्पलाइन के शुरू होने से शिकायतकर्ता अब घर बैठे पूरे प्रदेश में कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. हेल्पलाइन नंबर पर 24 घंटे समस्याएं सुनी जाएंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 23 करोड़ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही है. अब तक लोग जागरूकता के आभाव में ये जान नहीं पाते थे कि समस्या किसको बताएं, कहां जाएं. कई बार लोगों की समस्या पर संबंधित विभागों द्वारा काम न किए जाने के कारण लोगों में गुस्सा रहता था. लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता था, लेकिन उन्हें यह पता नहीं होता था कि ये सुविधाएं सरकार ने दी हैं.

योगी ने कहा, "हेल्पलाइन पर जो शिकायत आएगी, उसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा. एक सप्ताह के भीतर उस समस्या का समाधान होगा. अगर विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो मामला उच्च अधिकारी को भेजा जाएगा. लेकिन जो अधिकारी काम नहीं करेगा, उस पर भी कार्रवाई तय होगी. लोगों की समस्या पर 360 डिग्री पर काम होगा. झूठी कॉल करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी."

उन्होंने बताया कि इस हेल्पलाइन की सबसे खास बात यह है कि इससे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग भी जुड़े रहेंगे. सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर में 500 सीटों की व्यवस्था है, जहां सातों दिन 24 घंटे लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी और उसे दर्ज किया जाएगा. इतना ही नहीं, संबंधित विभाग उनसे जुड़ी शिकायतों के निस्तारण और उसकी मॉनिटरिंग भी करेंगे. साथ ही शिकायतों के निस्तारण का 100 प्रतिशत फीडबैक भी लिया जाएगा.

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो...'
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget