एक्सप्लोरर

नेता बनने वालों और नेताओं के लिए ट्रेनिंग स्कूल खोलेगी योगी सरकार

पॉलिटिक्स ट्रेनिंग इन्स्टिटूट देश का पहला ऐसा संस्थान होगा. जहां नेता बनने के लिए पढ़ाया जायेगा. इसके लिए डिप्लोमा और डिग्री कोर्स शुरू किया जायेगा. जन प्रतिनिधियों को भी इस स्कूल में ट्रेनिंग दी जायेगी. विधायक से लेकर सांसद और मेयरों तक की क्लास चलेगी.

लखनऊ: नेता बनने की ट्रेनिंग देने के लिए योगी सरकार ने स्कूल खोलने का फ़ैसला किया है. पॉलिटिक्स ट्रेनिंग इन्स्टिटूट ग़ाज़ियाबाद में बनेगा. कैबिनेट की बैठक के बाद यूपी सरकार ने इसका एलान किया. बिजली मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने इस बात की जानकारी दी. शुरूआती दौर में इस ट्रेनिंग स्कूल को बनाने के लिए 168 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है. इसके लिए ग़ाज़ियाबाद में 60 बीघा ज़मीन का इंतज़ाम कर लिया गया है. नगर निगम इसके लिए जमीन दे रही है.

पॉलिटिक्स ट्रेनिंग इन्स्टिटूट देश का पहला ऐसा संस्थान होगा. जहां नेता बनने के लिए पढ़ाया जायेगा. इसके लिए डिप्लोमा और डिग्री कोर्स शुरू किया जायेगा. जन प्रतिनिधियों को भी इस स्कूल में ट्रेनिंग दी जायेगी. विधायक से लेकर सांसद और मेयरों तक की क्लास चलेगी. संसद और विधानसभा में किस तरह से पेश आयें . सवाल पूछने के तरीक़े से लेकर जन प्रतिनिधियों के क़ानूनी अधिकारों के बारे में उन्हें बताया जायेगा.

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस ट्रेनिंग इन्स्टिटूट को ग़ाज़ियाबाद में बनाने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे होने के कारण जाने माने प्रोफ़ेसर पढ़ाने के लिए मिल जायेंगे. बताया जा रहा है कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे शुरू करने के लिए दो साल का समय दिया है. कैबिनेट की बैठक में पॉलिटिक्स ट्रेनिंग स्कूल खोलने का प्रस्ताव आने पर मंत्रियों ने सीएम का धन्यवाद किया.

बैठक में योगी ने कहा कि इससे राजनीति में आने वाले नौजवानों को अच्छे संस्कार मिलेंगे. इससे पहले कई राज्यों में विधायकों और सांसदों के लिए वर्कशॉप और क्लास तो होते रहे हैं. लेकिन इसके लिए एक इन्स्टिटूट बनाने की पहल योगी सरकार ने की है. ये प्रयोग कितना सफल रहेगा? इस पर देश भर की नज़र होगी. डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में सिलेबस कैसा हो ? इसके लिए देश विदेश के जानकारों की एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget