एक्सप्लोरर

योगी सरकार कल पेश करेगी चौथा बजट, युवाओं पर होगा फोकस

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस बजट में युवाओं पर अधिक फोकस करते हुए खाली पदों पर भर्ती की घोषणा करेगी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मंगलवार को अपना चौथा बजट पेश करेगी. वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस बजट में युवाओं पर खासा फोकस रखेगी. युवाओं के लिए खास इंटर्नशिप योजना के अलावा विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती की घोषणा किये जाने की पूरी उम्मीद है. यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि योगी सरकार का यह बजट 5 लाख करोड़ से भी अधिक का हो सकता है.

युवाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह नकद दिए जाने का प्रस्ताव शासन में बीते कई दिनों से हाई स्कूल, इंटर और स्नातक कर चुके छात्रों के लिए इंटर्नशिप योजना तैयार किये जाने की कवायद चल रही है. बेरोजगारी पर मचे बवाल के बीच इस योजना के तहत 6 महीने से 1 साल तक युवाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह नकद दिए जाने का प्रस्ताव है, जिसके बाद प्लेसमेंट दिलाने की भी योजना है. युवाओं को लुभाने वाली इस खास योजना के लिए बजट में प्रावधान किया जा सकता है.

तहसील स्तर पर आईटीआई की स्थापना के लिए भी बजट तय माना जा रहा है. वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन योजनाओं से युवाओं को घर के पास ही अपनी पसंद की शिक्षा, नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे. अभिभावकों का खर्च कम होगा. इसके अलावा सूबे को 10 नए मेडिकल कॉलेज के साथ गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय, नोएडा में पुलिस फरेंसिक विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय कौशल विकास विश्वविद्यालय की घोषणा भी की जा सकती है. तहसील स्तर पर आईटीआई की स्थापना के लिए भी बजट तय माना जा रहा है.

एयरपोर्ट के लिए भी भारी-भरकम बजट का ऐलान किया जा सकता है सूत्रों के मुताबिक बजट में श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालयों के लिए, प्लेसमेंट हब विकसित करने के लिए, फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए, कन्या सुमंगला योजना, महिला पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए बजट का ऐलान हो सकता है. इसके अलावा गोवंश संरक्षण केंद्र, बुंदेलखंड और उसके आसपास के सात जिलों के लिए विशेष पाइप जल योजना, अयोध्या समेत यूपी के छह शहरों के लिए एयरपोर्ट के लिए भी भारी-भरकम बजट का ऐलान किया जा सकता है.

सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक पर्यटन स्थल के विकास की योजना अयोध्या में श्रीराम की विशालतम मूर्ति की स्थापना से जुड़े क्षेत्र के विकास, वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और मथुरा में ब्रज परिक्रमा पथ निर्माण सहित इन धार्मिक शहरों के पर्यटन विकास संबंधी नए कामों का एलान हो सकता है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक पर्यटन स्थल के विकास की योजना भी बजट में जगह पाने जा रही है. कई अन्य प्रमुख धार्मिक स्थल भी लिए जा सकते हैं.

पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गाजीपुर-बलिया लिंक व गोरखपुर लिंक व गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए बजट मिलना तय इसके अतिरिक्त पूर्वांचल, बुंदेलखंड, गाजीपुर-बलिया लिंक व गोरखपुर लिंक व गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए बजट मिलना तय माना जा रहा है. जेवर अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के विस्तार भी बजट प्रस्तावों में शामिल है. आगरा व कानपुर के साथ मेरठ, वाराणसी व गोरखपुर में रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम का काम आगे बढ़ाने की योजना है. निवेशकों को वित्तीय सुविधाएं देने के लिए बनाई गई नीतियों के लिए भी बजट प्रावधान किया जा रहा है. इससे निवेशकों के प्रोजेक्ट जैसे-जैसे पूरे होंगे, उन्हें वित्तीय सुविधाएं समय से मिलती रहेंगी. निर्यात प्रोत्साहन व ओडीओपी योजना पर फोकस बना रहेगा.

गौरतलब है कि योगी सरकार ने अपने पहले बजट में किसानों पर फोकस करते हुए कर्जमाफी का ऐलान किया था. वहीं बीते साल योगी सरकार ने कुल 4.79 लाख करोड़ का बजट पेश किया था. साल 2018 के मुकाबले 2019 का बजट 12 प्रतिशत अधिक था. 2019 के आम बजट की बात करें तो सरकार ने 23 करोड़ की सूबे की आबादी के लिए स्वास्थ्य में 5482 करोड़ रुपये दिए थे.

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कल से, नकल पर नकेल के लिए विशेष व्यवस्था सीएम नीतीश ने शराबियों के घर में तीन से चार लाख का बचत करवाई, शराबबंदी किसी कीमत पर नहीं होगी खत्म- जेडीयू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: विदेश से लौटी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, बेडरूम में मिला शव, पति गिरफ्तार
लुधियाना: विदेश से लौटी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, बेडरूम में मिला शव, पति गिरफ्तार
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह
पटना एक्सपो के 8वें दिन उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, छठ महापर्व को लेकर खरीददारों में उत्साह

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget