एक्सप्लोरर

यादव समाज बीजेपी के साथ, 2019 में फिर खिलेगा कमल: केशव मौर्य

उप-मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं बताना चाहता हूं कि यदुवंशी समाज हमारे साथ है, ये अंदर की बात है. यूपी में हमें 80 से ज्यादा नहीं चाहिए और 74 से कम भी नहीं चाहिए. कुछ लोग यह मंसूबा पाले बैठे हैं कि 2019 में पीएम मोदी की सरकार नहीं बनने देंगे. वे जान लें कि 2014 और 2017 में कमल खिला और 2019 में भी कमल खिलेगा.''

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदुवंशी (यादव समाज) बीजेपी के साथ है. उन्होंने कहा कि यादव समाज अवसरवादियों के साथ नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद व विकासवाद के साथ खड़ा था है और रहेगा. फूलपुर, गोरखपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव में शिकस्त खा चुकी सत्ताधारी पार्टी के नेता ने अगले लोकसभा चुनाव की तैयारी के तहत यदुवंशियों को अपनी ओर खींचने की कवायद शुरू कर दी है.

उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुसंख्यक यदुवंशियों के बूथ पर बीजेपी की विजय इस बात का प्रमाण है.

केशव शनिवार को बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित यादव समाज प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में अब कोई भी ताकत पिछड़े समाज को बांट नहीं सकती. उन्होंने एसपी-बीएसपी और कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, "कुछ लोगों ने पहले पिछड़े समाज को बांटने के लिए दूध में नींबू मिलाने का काम किया, लेकिन हमने तो दूध में चीनी मिलाने का काम किया है. पिछड़े वर्ग का सबसे शानदार गुलदस्ता हमारे साथ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है."

उन्होंने कहा कि देश का 54 प्रतिशत जनसंख्या पिछड़े वर्ग की है, जो बीजेपी के साथ है. कुछ लोग यह मंसूबा पाले बैठे हैं कि 2019 में पीएम मोदी की सरकार नहीं बनने देंगे. वे जान लें कि 2014 और 2017 में कमल खिला और 2019 में भी कमल खिलेगा.

केशव ने कहा, "मैं बताना चाहता हूं कि यदुवंशी समाज हमारे साथ है, ये अंदर की बात है. यूपी में हमें 80 से ज्यादा नहीं चाहिए और 74 से कम भी नहीं चाहिए."

उन्होंने कहा, "हमें यूपी में 73 और संसद में 325 सीटें ऐसे ही नहीं मिल गईं. 19 राज्यों में बीजेपी सरकार है. यह सब आप के सहयोग से है. हम राष्ट्रवादी, हिंदुत्ववादी हैं, ये आपकी सरकार है. त्रिपुरा के बाद बंगाल, कर्नाटक और केरल में भी कमल खिलेगा."

कनून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगे जाने पर केशव ने कहा, "विपक्ष को इसका नैतिक आधार नहीं है. एसपी और बीजेपी के शासन काल में इतना फर्क है कि सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था, पर आज अगर अपराधी पाताल में भी छिपा है तो वो बच नहीं पाएगा."

उन्होंने कहा कि आज विकास बिना भेदभाव के किया जा रहा है. जो योजना आती है वो इटावा, मैनपुरी, आजमगढ़ में भी जाती है।.

आतंकवाद की बात करते हुए केशव ने कहा कि आज देश की सेना आतंकवादियों को ईंट का जवाब पत्थर से दे रही है. पहले सेना को गोली चलाने से रोका जाता था.

महागठबंधन की बात छेड़ते हुए उन्होंने विरोधियों पर वार करते हुए कहा, "गठबंधन के पास कोई चेहरा नहीं है. कौन पीएम बनेगा यह तय नहीं है, लेकिन हमारे पास दुनिया में भारत का नाम बढ़ाने वाला मोदी जैसा नेतृत्व है."

उन्होंने कहा कि सामाजवादी पारिटी जिसने 5 साल सरकार चलाई उसके मुखिया अखिलेश यादव ने पिता से अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली. एसपी-बीएसपी के गठबंधन पर केशव ने कहा कि जब चाचा भतीजे में नहीं बनी तो बुआ भतीजे में कैसे बनेगी.

फूलपुर, गोरखपुर और कैराना में इसी गठबंधन की चोट खाए केशव ने कहा, "जो यूपी जीतता है वही देश जीतता है और 2019 भी यदुवंशियों के सहयोग से जीतेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget