एक्सप्लोरर

यूपी: बलिया में महिला पीसीएस अधिकारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- फंसाया गया

यूपी के बलिया में एक महिला पीसीएस अधिकारी ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. . पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें अधिकारी ने सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट में लिखा है कि उन्हें राजनीति में फंसाया गया. अधिकारी की पहचान मणि मंजरी राय के रूप में हुई है जो मनियर नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी के पद पर दो साल से तैनात थीं.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है. नोट में महिला अधिकारी ने लिखा है कि बलिया में मेरे साथ बड़ा धोखा हुआ है और मुझसे गलत काम करा लिया गया. महिला अधिकारी का शव सोमवार रात लगभग 10 बजे फांसी के फंदे से लटकता पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यूपी: बलिया में महिला पीसीएस अधिकारी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- फंसाया गया

पड़ोसी जिले गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली मणि मंजरी राय की बलिया जिले में पहली तैनाती थी. वो जिला मुख्यालय पर आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं और जिला मुख्यालय से ही मनियर आना-जाना था. सोमवार को अधिकारी घर में अकेली थीं. पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि अधिकारी को किसने किस तरह फंसाकर आत्महत्या के लिए मजबूर किया.

यह भी पढ़ें:

यूपी: भदोही में पुलिस और बदमाशों में भिड़ंत, 50 हजार का इनामी अपराधी रवि ढेर

Kanpur Encounter चार हजार रुपये सैलरी पाने वाला जय बाजपेयी विकास दुबे के दम पर बन गया करोड़पति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतना तो कर ही सकते हैं...' सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
'इतना तो कर ही सकते हैं...' सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD मार्च: कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget