एक्सप्लोरर

आजम खान ने मुख्यमंत्री से पूछा, क्या नमाज पढ़ेंगे योगी आदित्यनाथ ?

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि क्या वह ‘‘नमाज पढ़ना चाहेंगे’’ क्योंकि उनका (आदित्यनाथ का) कहना है कि नमाज सूर्य नमस्कार के समान है.

सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों की तरह नमाज

आदित्यनाथ की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि मुस्लिमों द्वारा पढ़ी जाने वाली नमाज सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसनों की तरह लगती है, खान ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने ऐसी टिप्पणियां की होतीं तो उन्हें हथकड़ियां पहना दी गई होतीं.’’

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया, ‘‘चूंकि आपको सूर्य नमस्कार और नमाज में समानताएं लगती हैं, क्या आप नमाज पढ़ना चाहेंगे?’’ समाजवादी पार्टी के महासचिव ने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि मुस्लिमों द्वारा पढी जाने वाली नमाज किस तरह से सूर्य नमस्कार के समान है. उन्होंने इस टिप्पणी के पीछे आदित्यनाथ की मंशा पर सवाल खड़े किये.

‘आदित्यनाथ को नमाज पढ़ने से नहीं रोकेगा’

आजम खान ने कहा कि कोई भी ‘‘आदित्यनाथ को नमाज पढ़ने से नहीं रोकेगा.’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा था, ‘‘सूर्य नमस्कार के सभी आसन, प्राणायाम क्रियाकलाप हमारे मुस्लिम भाइयों द्वारा पढ़ी जाने वाली नमाज के तरीके के समान है. लेकिन किसी ने उन्हें एकसाथ लाने का प्रयास नहीं किया क्योंकि कुछ लोगों की रूचि केवल भोग में है योग में नहीं.’’

बूचड़खानों पर कार्रवाई पर खान ने कहा, ‘‘मुस्लिमों को यह सुनिश्चित करने के लिए सब्जियां खाने को मजबूर किया जा रहा है कि अन्य की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हों. शेर घास नहीं खाता लेकिन अगर वह जिंदा रहना चाहता तो उसे ऐसा करना पड़ेगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget