एक्सप्लोरर

अनशन पर बैठे संत परमहंस को उठाने के पीछे की वजह कहीं ये खुफिया रिपोर्ट तो नहीं?

अयोध्या में राम मंदिर बनाने और पीएम को बुलाने की मांग को लेकर संत परमहंस अनशन पर बैठे थे. रविवार आधी रात उन्हें पुलिस ने जबरन अनशन स्थल से उठा लिया और लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करा दिया.

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर बनाने और पीएम को बुलाने की मांग को लेकर संत परमहंस अनशन पर बैठे थे. रविवार आधी रात उन्हें पुलिस ने जबरन अनशन स्थल से उठा लिया और लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती करा दिया. माना जा रहा है कि प्रवीण तोगड़िया उनसे मिलने वाले थे, इस मुलाकात को रोकने के लिए पुलिस ने ये कार्रवाई की. इससे पहले बीजेपी नेता सतीश महाना ने परमहंस से मुलाकात की थी और दोनों के बीच अनशन खत्म करने की सहमति भी बन गई थी. लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलाने का आश्वासन भी दिया गया था. दूसरी ओर प्रवीण तोगड़िया अयोध्या आकर परमहंस से मिलने का कार्यक्रम बना चुके थे. इस बीच एक खुफिया रिपोर्ट भी प्रशासन के पास पहुंची थी. दरअसल लगातार अयोध्या में लोग पहुंच रहे थे, होटलों में आवाजाही बढ़ गई थी और खुफिया विभाग को कई तरह के इनपुट मिल रहे थे. ऐसे में प्रशासन ने परमहंस को अनशन स्थल से उठाना ही ठीक समझा. अयोध्या में राम मंदिर बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए पिछले आठ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी परमहंस दास को धरना स्थल से जबरन उठा लिया गया. परमहंस 1 अक्टूबर से अन्न जल त्याग कर धरने पर बैठे थे. अनशन पर बैठे संत परमहंस को उठाने के पीछे की वजह कहीं ये खुफिया रिपोर्ट तो नहीं? इसके बाद अयोध्या भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. छावनी मंदिर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है साथ ही पुलिस ने ट्रांसजेंडर नेता गुलशद बिंदू और उनके समर्थकों को नजरबंद कर दिया. दरअसल, बिंदू और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने दास का समर्थन किया था. कई बार प्रशासन की तरफ से तपस्वी परम हंस को मनाने की कोशिश की गई थी लेकिन बात नहीं बनी थी. एक अधिकारी ने बताया कि फैजाबाद पुलिस ने अयोध्या के तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी परमहंस दास को रविवार देर रात एक बजे गिरफ्तार किया गया. इसके कुछ ही घंटे बाद विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया उनसे मिलने वाले थे. उन्होंने कहा कि पुलिस ने दास को गिरफ्तार करने के बाद उन चार और संतों को हिरासत में ले लिया, जिन्होंने दास की जगह अनशन पर बैठने की कोशिश की थी. इसके बाद धरना स्थल पर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रवीण तोगड़िया ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि हो सके तो मुझे भी गिरफ्तार करें क्योंकि अब मैं देशव्यापी आंदोलन करने की तैयारी करूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget