एक्सप्लोरर

मुलायम परिवार में कौन कहां से लोक सभा चुनाव लड़ेगा?

मुलायम सिंह के परिवार से इस बार घमासान की नहीं, चुनाव लड़ने की ख़बरें आ रही हैं. वो भी अगले लोकसभा चुनाव की.

लखनऊ: मुलायम सिंह के परिवार से इस बार घमासान की नहीं, चुनाव लड़ने की ख़बरें आ रही हैं. वो भी अगले लोकसभा चुनाव की. इस बार कौन कहां से लड़ेगा, इस पर अभी से माथापच्ची शुरू हो गई है.

नेताजी ने अपने लिए सीट रिजर्व करा ली है. मुलायम सिंह दुबारा आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. महीने भर पहले मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से ही मैनपुरी से लड़ने का एलान कर दिया था. पिछली बार मुलायम लोकसभा की दो सीटों आजमगढ़ और मैनपुरी से खड़े हुए थे.

दोनों जगहों पर मुलायम सिंह की जीत हुई थी. मैनपुरी की सीट उन्होंने छोड़ दी, जहां से उनके भतीजे के बेटे तेजप्रताप यादव अब सांसद है. वे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के दामाद भी हैं.

सबसे दिलचस्प मामला तो कन्नौज का हो गया है. जहां से डिम्पल यादव अभी सांसद हैं. विदेश दौरे के दौरान राहुल गांधी ने जब राजनीति में अखिलेश यादव के परिवारवाद का जिक्र किया था. तब अखिलेश ने अपनी पत्नी डिम्पल यादव के कभी भी चुनाव ना लड़ने का एलान कर दिया था. सूत्र बताते हैं कि अखिलेश खुद यहां से किस्मत आजमाने के मूड में है.

कन्नौज में पिछ्ला लोक सभा चुनाव कांटे का रहा. समाजवादी पार्टी की डिम्पल यादव और बीजेपी के सुब्रत पाठक में सिर्फ उन्नीस हज़ार वोट का अंतर था. अखिलेश यादव नहीं चाहते कि फ़िरोज़ाबाद जैसा फिर कुछ हो जाए.

2009 के लोक सभा उपचुनाव में कांग्रेस के राज बब्बर ने उनकी पत्नी डिम्पल को हरा दिया था. कहते है दूध का जला छांछ भी फूंक फूंक कर पीता है. इसीलिए किसी और को उतारने के बदले अखिलेश खुद कन्नौज से लड़ जाएं तो कोई हैरानी की बात नहीं.

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव फ़िरोज़ाबाद से सांसद हैं, वे दुबारा चुनाव लड़ेंगे. अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव बदायूं से फिर चुनाव लड़ेंगे. वे दो बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं. 2014 के चुनाव में समाजवादी पार्टी यूपी की अस्सी में से सिर्फ पांच सीटों पर जीत पाई थी. जीतने वाले मुलायम सिंह और उनके परिवार के ही थे.

आठ जनवरी को अखिलेश यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी की बैठक बुलाई है. इसमें सभी विधायकों और विधान सभा चुनाव हारने वाले नेताओं को भी बुलाया गया है. इस मीटिंग में अगले लोक सभा चुनाव को लेकर चर्चा होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, डर के मारे जोर जोर से रोने लगे बच्चे, मदद में हुई देरी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर अटकी लिफ्ट, डर के मारे जोर जोर से रोने लगे बच्चे, मदद में हुई देरी
संदीप गाडोली फर्जी एनकाउंटर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 8 आरोपियों को किया बरी
संदीप गाडोली फर्जी एनकाउंटर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 8 आरोपियों को किया बरी
Gujarat: दाहोद में गरजे केजरीवाल, बोले- BJP के खिलाफ खड़ा है पूरा गुजरात, अब झाड़ू से होगा बदलाव
Gujarat: दाहोद में गरजे केजरीवाल, बोले- BJP के खिलाफ खड़ा है पूरा गुजरात, अब झाड़ू से होगा बदलाव
Jodhpur News: जोधपुर के लूनी में दिनदहाड़े चोरी, घूंघट में आई महिलाओं ने उड़ाई ज्वैलरी, CCTV में कैद
जोधपुर के लूनी में दिनदहाड़े चोरी, घूंघट में आई महिलाओं ने उड़ाई ज्वैलरी, CCTV में कैद

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर इजरायल का हमला, FBI डायरेक्टर की E-Mail आईडी हैक
Live: ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने पर इजरायल का हमला, FBI डायरेक्टर की E-Mail आईडी हैक
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
इस एक्टर ने पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया, 'धुरंधर' भी नहीं छू पाई ये रिकॉर्ड
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Isometric Exercise: क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
क्या होती है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज, हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए यह कितनी फायदेमंद?
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Toyota Land Cruiser FJ क्या भारत में Fortuner जितनी हिट होगी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Embed widget