एक्सप्लोरर

मंत्री सिद्धार्थनाथ के चुनाव क्षेत्र की वीआईपी कालोनी में हफ्ते भर से भरा है घुटने भर पानी

स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित हो रहे संगम के शहर इलाहाबाद के पॉश इलाके की वीआईपी कालोनी पिछले एक हफ्ते से सीवर और नाले के गंदे पानी में डूबी हुई है. कालोनी की गलियों में पिछले कई दिनों से घुटनों तक पानी भरा हुआ है और लोग इसी गंदे पानी के बीच से आने -जाने को मजबूर हैं.

इलाहाबाद: स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित हो रहे संगम के शहर इलाहाबाद के पॉश इलाके की वीआईपी कालोनी पिछले एक हफ्ते से सीवर और नाले के गंदे पानी में डूबी हुई है. कालोनी की गलियों में पिछले कई दिनों से घुटनों तक पानी भरा हुआ है और लोग इसी गंदे पानी के बीच से आने -जाने को मजबूर हैं. हफ्ते भर बाद भी गंदा पानी निकाले जाने का कोई इंतजाम नहीं होने से यहां अब बीमारी फ़ैल रही है, लिहाजा लोग घरों में ताला लगाकर रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं.

कुंभ मेले और स्मार्ट सिटी की तैयारियों में जुटे अफसरों को हफ्ते भर बाद भी अभी यह समझ नहीं आया है कि बेमौसम के जलभराव की इस समस्या को कैसे दूर किया जाए. लाचार नजर आ रहे सरकारी महकमे ने यह समस्या कम से कम दो दिन और बनी रहने की बात कही है.

मंत्री सिद्धार्थनाथ के चुनाव क्षेत्र की वीआईपी कालोनी में हफ्ते भर से भरा है घुटने भर पानी

जिस पॉश इलाके करेली में पिछले एक हफ्ते से जलभराव की वजह से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं, वह यूपी की योगी सरकार के प्रवक्ता और सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का चुनाव क्षेत्र है. परेशान लोगों ने फोन के ज़रिये मंत्री जी तक भी अपनी परेशानी बताई, लेकिन बयानबाज मंत्री सिर्फ वायदों और आश्वासनों से ज़्यादा कुछ नहीं कर सके हैं.

इलाहाबाद के करेली इलाके की जाफरी कालोनी में पांच सौ से ज़्यादा मकान हैं और यहाँ करीब तीन हजार लोग रहते हैं. कालोनी में किनारे की तरफ कुछ लोगों ने नाले पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है. नाले पर निर्माण न होने से उसकी सफाई नहीं हो पाती. कालोनी में सीवर लाइन भी नहीं है.

नाले की सफाई न होने से उसका पानी ओवर फ्लो होकर अक्सर ही कालोनी की गलियों में आ जाता है. पहले यह समस्या एक दो दिन में दूर हो जाती थी, लेकिन इस बार गलियों में आया पानी पिछले एक हफ्ते से लगातार भरा हुआ है. गलियों में घुटने भर पानी भरा होने से लोग या तो घरों में कैद रहने को मजबूर हैं या फिर घरों में ताला लगाकर दूसरी जगहों पर चले गए हैं.

नगर निगम की अपर नगर आयुक्त ऋतू सुहास का कहना है कि समस्या दूर होने में कम से कम दो दिन लगेंगे, क्योंकि इसके लिए बाहर से मशीन मंगाई जानी है. उन्होंने नाले पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget