एक्सप्लोरर

अभिनंदन की रिहाई से खुश हूं पर पाकिस्तान को अभी बहुत कुछ करने की जरूरत- वीके सिंह

वीके सिंह ने कहा, उन्हें प्रसन्नता है कि पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा कर रहा है लेकिन आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए पड़ोसी देश को अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है.

गाजियाबाद: केंद्रीय मंत्री और पूर्व थल सेना प्रमुख वीके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को रिहा कर रहा है लेकिन आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए पड़ोसी देश को अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है.

विदेश राज्य मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में कहा कि केंद्र उचित कदम उठा रहा है और ऐसे कदमों का खुलासा नहीं किया जाता है. पत्रकारों ने उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच केंद्र के अगले कदम के बारे में पूछा था.

उन्होंने एक ट्वीट में कहा,"विंग कमांडर अभिनंदन का लौटना एक स्वागतयोग्य कदम है. हालांकि, यह कई कदमों में से पहला कदम है जो पाकिस्तान को शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए करना चाहिए. हमें आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा एक सकारात्मक और सत्यापन योग्य कार्रवाई की आवश्यकता है."

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी थी पायलट को नुकसान न पहुंचाने की चेतावनी- आदित्यनाथ

उन्होंने कहा,"यह समझना होगा कि पाकिस्तान ने अभिनंदन को वापस कर कोई एहसान नहीं किया है. जिनेवा संधि के तहत, संघर्ष के दौरान पकड़े गए सैनिक को वापस लौटना पड़ता है."

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, "हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 के बाद हमने पाकिस्तान के 90,000 से ज्यादा युद्धबंदियों को रिहा किया था."

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मेजबानी में हो रही इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) बैठक में शामिल नहीं होने के बारे में सिंह ने कहा,"यह कुरैशी की सोच है. वह जो चाहते हैं उन्हें वह करने दीजिए."

कुंभ में बना एक और वर्ल्ड रिकार्ड, दस हजार से ज़्यादा कलाकारों ने हाथ की छाप से बनाई पेंटिंग

कुरैशी ने शुक्रवार को घोषणा की कि समूह ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दिया गया आमंत्रण वापस नहीं लिया, इसलिए वह बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे. पाकिस्तान में भारत के हवाई हमले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा,"ऐसे कई लोग हैं जिनके पास कोई काम नहीं है."

दोनों देशों के बीच कारोबारी संबंधों पर सिंह ने कहा,"पाकिस्तान को दिया गया एमएफएन (सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र) का दर्जा पहले ही लिया जा चुका है. इससे वहां से आयातित सामान महंगा हो जाएगा और जाहिर है लोग महंगा सामान नहीं खरीदना चाहेंगे."

विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए कानून बनाए सरकार- अदालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget