एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर पर सियासत गरमाई, 25 नवंबर के लिए ये है विहिप का प्लान

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है. जहां आरएसएस के सा‍थ साधु-संतों ने भी जल्‍द राम मंदिर निर्माण का आह्वान किया है. तो वहीं विहिप ने भी 25 नवंबर को अयोध्‍या में धर्मसभा का आयोजन कर इसे और हवा दे दी है.

गोरखपुरः 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले राम मंदिर निर्माण को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है. जहां आरएसएस के सा‍थ साधु-संतों ने भी जल्‍द राम मंदिर निर्माण का आह्वान किया है. तो वहीं विहिप ने भी 25 नवंबर को अयोध्‍या में धर्मसभा का आयोजन कर इसे और हवा दे दी है. देशभर से वहां साधु-संतों के साथ विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी जुटने की तैयारी में हैं. इसे लेकर गोरखपुर में भी विहिप ने एक बैठक कर अधिक से अधिक संख्‍या में अयोध्‍या कूच करने का मन बना लिया है.

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में विहिप के प्रांत संगठन मं‍त्री प्रदीप पाण्‍डेय के नेतृत्‍व में बैठक हुई. बैठक में 25 नवंबर को अयोध्‍या में होने वाली बैठक में अधिक से अधिक संख्‍या में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया गया. इस दौरान प्रदीप पाण्‍डेय ने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं के आस्था का मामला है. राष्ट्र की अखंडता, अस्मिता, चेतना और स्वाभिमान पर 490 वर्ष पूर्व हुए बाबरी प्रहार को हिन्‍दू समाज कब तक बर्दाश्त करेगा.

पाण्‍डेय ने कहा कि हिंदू समाज का धैर्य खत्म हो रहा है. कोर्ट की प्राथमिकता में यह विषय नहीं है. यह सुनकर हिंदू समाज को आघात पहुंचा है. राम जन्मभूमि के लिए बलिदान हुए चार लाख से ज्यादा बलिदानियों को आखिर न्याय कब मिलेगा. अब हम और चुप नहीं बैठ सकते. कोर्ट या केंद्र सरकार या फिर दोनों मिलकर राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रयास करें. यही मांग लेकर आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद ने विराट धर्म सभा का आयोजन किया है.

विहिप गोरखपुर में 20 नवंबर को दोपहर तीन बजे मोटरसाइकिल जुलूस और 23 नवंबर की शाम चार बजे मशाल जुलूस निकालेगी. धर्मसभा के माध्‍यम से केन्‍द्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट दोनों को ये संदेश दिया जाएगा कि वे 100 करोड़ हिन्‍दुओं की भावनाओं को ध्‍यान में रखकर शीघ्र कोई निर्णय लें, जिससे रामलला के भव्‍य मंदिर का अयोध्‍या में निर्माण प्रारम्‍भ हो सके.

प्रदीप पाण्‍डेय ने कहा कि जो भी इस देश की मूल विचारधारा के लोग हैं वो राम मंदिर के विरोधी नहीं हो सकते हैं. भगवान श्रीराम हमारे पूर्वज हैं, तो उनके भी पूर्वज हैं. 100 करोड़ हिन्‍दुओं में असंतोष उत्‍पन्‍न हो रहा है. प्रांत कार्यालय पर हुई बैठक में गोरखपुर महानगर मे रहने वाले सभी प्रांत और विभाग के पदाधिकारियों सहित महानगर, प्रखण्ड व खंड के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
दिल्ली: गांजा छिपाने का हैरान करने वाला तरीका, मकान में इस जगह से मिले 49 पैकेट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget