एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बरसात में खस्ताहाल हुई पिच रोड, ग्रामीणों ने विरोध में कर दी धान की रोपाई

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भी दिया था. अधिकारियों के निर्देश पर मार्ग को ठीक करने की बजाय जल-जमाव वाली सड़क पर जिम्मेदारों द्वारा मिट्टी गिरा दिया गया. ऐसे में हालात बद से बदतर हो गए.

गोरखपुर : पीडब्ल्यूडी की गांव से जा रही टूटी पिच रोड को ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया. जब बरसात आई तो सड़क पर पानी जमा हो गया. ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर इसकी शिकायत की, तो ग्राम प्रधान ने उस पर मिट्टी गिरवा दी. मिट्टी डालने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई. नतीजा गुस्साए ग्रामीणों ने भी विरोध की अनोखी तरकीब निकाली और वहां धान की रोपाई कर दी.

भटहट विकास खण्ड के ग्राम पंचायत समदार खुर्द के बीचों-बीच से गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क काफी दिनों से जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो चुकी है. बरसात से सड़क पर जलजमाव होने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई है. गांव के अल्पसंख्यक लोगों को मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए भी नाली के सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है. समदारखुर्द के टोले पर ग्रामीणों के घरो के पानी निकासी के लिये बनाई गई नाली भी जर्जर हो चुकी है. जिसका गंदा पानी जर्जर मार्ग पर भरा हुआ है. जलजमाव के कारण अक्सर दुर्घटना के भी असार बने रहते है.

इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करके मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भी दिया था. अधिकारियों के निर्देश पर मार्ग को ठीक करने की बजाय जल-जमाव वाली सड़क पर जिम्मेदारों द्वारा मिट्टी गिरा दिया गया. ऐसे में हालात बद से बदतर हो गए.

जब अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुईं, तो उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका निकाला. उन्होंने सड़क पर गिरी मिट्टी में धान की रोपाई कर दी. विरोध प्रदर्शन में समीउज्जमा, सिदिक, नदीम अहमद,अबीर, हाफिजुल्लाह, साबिर आदि लोग मौजूद रहे.

इस संबंध में ग्राम प्रधान विरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी की है. कुछ दिन पहले जब सड़क की मरम्मत हो रही थी, तो कुछ लोगों ने ठेकेदार से विवाद कर लिया. नाराज ठेकेदार ने बीच में छोड़कर दोनों तरफ सड़क बनाकर चला गया. इसी कारण समस्या उत्पन्न हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget