एक्सप्लोरर

इलाहाबाद : एनकाउंटर में मारा गया अस्सी हजार का ईनामी डकैत, दर्ज थे कई संगीन मामले

एनकाउंटर में मारा गया डकैत महेंद्र पासी चित्रकूट जिले का रहने वाला था. उसके खिलाफ यूपी और एमपी में दो दर्जन से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज थे.

इलाहाबाद : इलाहाबाद पुलिस ने बदमाशों के साथ हुए एनकाउंटर में अस्सी हजार रुपये के ईनामी डकैत महेंद्र पासी उर्फ़ धूनी को मार गिराया है. हालांकि इस एनकाउंटर में बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग में पुलिस के एक इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है. घायल इंस्पेक्टर का इलाज मेडिकल कालेज द्वारा संचालित एसआरएन हास्पिटल में किया जा रहा है. गोली लगने से ज़ख़्मी इंस्पेक्टर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.

यह एनकाउंटर शहर से तकरीबन चालीस किलोमीटर दूर गंगापार के फूलपुर इलाके में हुआ

एनकाउंटर में मारा गया डकैत महेंद्र पासी चित्रकूट जिले का रहने वाला था. उसके खिलाफ यूपी और एमपी में दो दर्जन से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज थे. यूपी पुलिस ने उसके ऊपर पचास हजार और एमपी पुलिस ने तीस हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था. पुलिस और बदमाशों के बीच यह एनकाउंटर शहर से तकरीबन चालीस किलोमीटर दूर गंगापार के फूलपुर इलाके में हुआ.

अमित शाह ने उड़ाया महागठबंधन का मजाक, कहा- 18 साल की लड़की से शादी के लिए खड़े हुए एक-एक साल के 14 लड़के

महेंद्र पासी इलाहाबाद में अपहरण की एक वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था

इलाहाबाद पुलिस के अफसरों के मुताबिक़ महेंद्र पासी अपने गिरोह के एक सदस्य के साथ इलाहाबाद में अपहरण की एक वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महेंद्र और उसके साथी को घेरेबंदी कर ली तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस इंस्पेक्टर और फूलपुर कोतवाली के इंचार्ज संजय राय को गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की.

ओम प्रकाश राजभर का चैलेंज- हिम्मत है तो कोई मुझे मंत्री पद से हटा कर तो दिखाए

एनकाउंटर में डकैत महेंद्र पासी मारा गया

पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में डकैत महेंद्र पासी मारा गया. हालांकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक़ एनकाउंटर में मारे गए डकैत महेंद्र के खिलाफ अकेले चित्रकूट जिले में अठारह मुक़दमे दर्ज थे.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद में किसी बदमाश के मारे जाने का यह पहला मामला

योगीराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद इलाहाबाद में पुलिस एनकाउंटर में किसी बदमाश के मारे जाने का यह पहला मामला है, इसलिए पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget