एक्सप्लोरर

फेसबुक और व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए जेल के अंदर से अपराधी कर रहे थे वसूली

डीएम और एसएसपी की छापेमारी में पता चला है कि जेल में बंद अपराधी 4 जी सिम इस्तेमाल कर रहे थे. बताया जा रहा है कि जेल में लगा हुआ जैमर 4जी सिग्नल को नहीं रोक पा रहा था जिसका फायदा उठाकर अपराधी 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे.

वाराणसी: वाराणसी के जिला जेल में टेक्नोलॉजी पुरानी होने का फायदा उठाकर क्राइम नेटवर्क चलाया जा रहा था. डीएम और एसएसपी की छापेमारी में पता चला है कि जेल में बंद अपराधी 4 जी सिम इस्तेमाल कर रहे थे. बताया जा रहा है कि जेल में लगा हुआ जैमर 4जी सिग्नल को नहीं रोक पा रहा था जिसका फायदा उठाकर अपराधी 4जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे थे.

डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि जेल में बंद अपराधी 4 जी सिम का इस्तेमाल कर रहे थे. जेल में लगे जैमर 4जी सिग्नल को नहीं रोक पा रहे थे. डीएम ने बताया कि मौके पर उन्होंने जेल के जैमर को भी चेक किया है. उन्होंने कहा कि हम सरकार को लिख रहे हैं कि जेलों में 4 जी सिग्नल को रोकने वाले जैमर लगाए जाएं.

जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी पुरानी टेक्नोलॉजी के जैमर का फायदा उठाकर स्मार्टफ़ोन के जरिए फेसबुक मेसेंजर और व्हाट्सएप कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे. इससे वे आराम से अपना क्राइम नेटवर्क ऑपरेट कर रहे थे. वे सीधे रंगदारी वसूलने और क्राइम के लिए वीडियो कॉल कर रहे थे. वीडियो कॉल करने से उन्हें अपनी पहचान बताने में कोई समस्या भी नहीं आ रही थी.

डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन को जानकारी मिली थी कि जैमर लगे होने के बावजूद अपराधी जेल में फ़ोन का प्रयोग कर क्राइम को अंजाम दे रहे हैं. इसी सूचना पर शुक्रवार सुबह उन्होंने एसएसपी के साथ जेल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने आठ मोबाइल हैंडसेट, नौ सिम कार्ड और मोबाइल चार्जर रिकवर किए हैं.

डीएम ने बताया कि वाराणसी की डिस्ट्रिक्ट और सेंट्रल जेल में अब जल्द ही 4जी जैमर इंस्टॉल कर दिए जाएंगे. इससे 4जी मोबाइल सेट भी इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे. बता दें, इससे पहले जो जैमर लगया गया था वह केवल 3 जी स्पेक्ट्रम के सिग्नल को ही रोक सकता था. इसके लगाये जाने में सरकारी लिखा-पढ़ी में ही समय लग गया. इस बीच टेलिकॉम टेक्नोलॉजी अपग्रेड हो गई और जैमर नए टेक्नोलॉजी के हैंडसेट्स के लिए बेकार हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget