एक्सप्लोरर

यूपी: काशी के आसमान में टिड्डी दल, किसानों में दहशत, आज रात ऑपरेशन टिड्डी चलाने की तैयारी

यूपी में टिड्डी दल के हमले का डर लगातार बना हुया है. अब ये दल काशी में डेरा डालने जा पहुंचा है. हालांकि प्रशासन पूरी तरह से तैयार है इनके हमले को नाकाम करने के लिये किसान भी अपने स्तर पर तमाम तैयारियों में जुटे हैं.

वाराणसी (नितीश कुमार पाण्डेय). वाराणसी के आसमान में टिड्डियों का पहरा लगा तो काशी के किसान दहशत में आ गए हैं. वाराणसी प्रशासन पहले से एलर्ट था लेकिन टिड्डियों के आते ही प्रशासन सावधान हो गया. इसके साथ ही रात को टिड्डियों के खिलाफ ऑपरेशन टिड्डी चलाने की बात कही गयी.

आसमान में टिड्डियां जमीन पर सतर्कता सुबह लगभग 10 बजे आसमान में टिड्डियां दिखीं तो प्रशासनिक महकमा सक्रिय हो गया, अधिकारियों के फोन बजे और घण्टियां गांव में तैनात महकमे की बजने लगी. सतर्क रहने के निर्देश के साथ ही रात को अभियान चलाने की तैयारी रखने का आदेश मिला.

आज रात काशी में ऑपरेशन टिड्डी चलाने की तैयारी काशी में टिड्डी दल को निष्क्रिय करने के लिए आज ऑपरेशन टिड्डी चलाने की तैयारी है. वाराणसी के जिलाधिकारी खुद इस ऑपरेशन को धार देंगे लेकिन वाराणसी में मौजूद टिड्डियों के तीन दल कहां ठहराव लेंगे इसके बाद जगह का चयन होगा. प्रशासन ने टिड्डियों की उड़ान पर अपनी पैनी निगाह रखी है. ऑपरेशन टिड्डी के लिए कृषि विभाग तहसील के अधिकारियों, कर्मचारियों को एलर्ट कर दिया गया है, अगर टिड्डी दल वाराणसी के गांव में रुका तो आज रात दस बजे से भोर चार बजे तक अभियान चलाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी से छिड़काव करके ,मशीन से छिड़काव करके थाली बजाकर टिड्डियों को भगाने की तैयारी है.

वाराणसी के गांवों में पहले से जारी था एलर्ट टिड्डी दल के सोनभद्र के रास्ते वाराणसी में प्रवेश की संभावना को देखते हुए पहले से एलर्ट जारी कर दिया गया था. गांवों में लेखपाल के साथ अधिकारियों को भी व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दे दिए गए थे. पहले अधिकारी गांव-गांव घूमकर किसानों से बातचीत कर रहे थे और उन्हें ट्रेंड भी कर रहे थे.

किसानों के लिए टिड्डी समस्या कोई नई नहीं हालांकि टिड्डियों को लेकर प्रशासन अपनी तैयारी में है, लेकिन किसानों की माने तो टिड्डियां पहले भी आती थीं और उन्हें ग्रामीण तरीके से शोर आदि करके भगा देते थे. किसानों ने भी टिड्डियों को भगाने की घरेलू तैयारी कर रखी थी. किसान इंद्रदेव की माने तो थाली बजाकर टिड्डियों को भगाएंगे इतना ही नहीं उन्हें चौतरफा घेरेंगे और पुरातन तकनीक के साथ नई तकनीक को जोड़कर टिड्डियों के हमले को नाकाम कर देंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: कौशांबी से आई दिल दुखाने वाली तस्वीर, बार-बार खाना मांगने पर किसान ने अपने ही बेटे को जंजीर से जकड़ दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली प्रोटेस्ट के चलते आज भी ये रास्ते बंद, पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget