एक्सप्लोरर

योगी और मौर्य भी हैं यूपी के सीएम की रेस में, जानें क्यों हो रही है इनके नामों की चर्चा

नई दिल्ली:  पूर्वांचल का किला फतह कराने वाले योगी आदित्यनाथ को भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में देखा जा रहा है. वहीं, यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी सीएम की रेस में हैं. योगी चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारक थे तो बीजेपी को बड़ी जीत दिलाने वालों में केशव प्रसाद मौर्य की भूमिका से कोई इनकार नहीं कर सकता.

योगी आदित्यनाथ भी सीएम पद की रेस में

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से पांच बार सांसद रह चुके हैं. वह 1998 से सांसद हैं. योगी आदित्यनाथ 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में सांसद चुने गए. चुनाव में वो बीजेपी के स्टार प्रचारक थे. चुनाव के दौरान ही योगी को सीएम बनाने की मांग उठने लगी थी. लेकिन खुद योगी सीएम के सवाल पर कुछ कहने से बच रहे हैं. हालांकि उनके चाहने वाले उन्हें सीएम के पद पर देखना चाहते हैं. इसके लिए कही यज्ञ हो रहा है तो कहीं हवन.

yogi-580x395

बीजेपी के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले योगी की पूर्वांचल में गहरी पैठ है. राजपूत जाति से आने वाले योगी यूं तो सीएम के दावेदारों में हैं, लेकिन उनकी हिंदुत्व वाली छवि उनके सीएम बनने की राह में रोड़े डाल रही है.

केशव प्रसाद मौर्य भी सीएम पद की रेस में

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ी जीत दिलाने वालों में केशव प्रसाद मौर्य की भूमिका से कोई इनकार नहीं कर सकता. सीएम बनें या नहीं लेकिन इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता कि नतीजों के बाद से ही केशव प्रसाद मौर्य सीएम की रेस में रहे हैं.

केशव प्रसाद के पक्ष में सबसे बड़ी बात ये है कि वो प्रदेश में बीजेपी का सबसे बड़ा ओबीसी चेहरा हैं. केशव संघ से भी जुड़े रहे हैं. जिस तरह पीएम मोदी कभी चाय बेचा करते थे, उसी तरह केशव प्रसाद मौर्य ने भी घर का खर्च चलाने के लिए चाय बेची थी.

 योगी और मौर्य भी हैं यूपी के सीएम की रेस में, जानें क्यों हो रही है इनके नामों की चर्चा

संघर्ष केशव मौर्य की जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है. पारिवारिक हो या राजनीतिक केशव ने संघर्ष भी किया और हर संघर्ष में जीतते भी रहे.

मौर्य साल 2007 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े थे. लेकिन  इलाहाबाद वेस्ट सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. सिराथू सीट से 2012 में समाजवादी पार्टी की लहर के बावजूद बीजेपी से जीते. 2014 के लोकसभा चुनाव में इलाहाबाद की फूलपुर सीट से तीन लाख से ज्यादा वोट से जीते. मौर्य ने वीएचपी नेता अशोक सिंघल के साथ काफी वक्त तक काम किया.

यह भी पढ़ेंं-

खत्म होगा यूपी के CM का सस्पेंस, BJP विधायक दल की बैठक आज, मनोज सिन्हा रेस में सबसे आगे

जानें क्यों यूपी के सीएम के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं मनोज सिन्हा

गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी उत्तर प्रदेश के सीएम की रेस में हैं, लेकिन क्यों ?

यूपी में CM पद के सवाल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, ‘जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाउंगा’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget