एक्सप्लोरर

सहारनपुर हिंसा: क्यों चंद्रशेखर पर हाथ डालने से बच रही है यूपी पुलिस?

सहारनपुर: सहारनपुर करीब एक महीने से सुलग रहा है. सहारनपुर में हुई हिंसा के पीछे भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है. चंद्शेखर पर पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया है. पुलिस की नजर में चंद्रशेखर फरार है लेकिन उसने कल एबीपी न्यूज से खुलकर बात की.

यूपी: तीन दिन से सुलग रहे सहारनपुर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक, अफसरों पर गिरी गाज

क्यों चंद्रशेखर पर हाथ डालने से बच रही है पुलिस

चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण सहारनपुर की हिंसा के आरोप में पुलिस की फाइलों में नामजद आरोपी है. सरकारी कागजों में इसे 9 मई से फरार बताया जा रहा है, लेकिन ये न सिर्फ मीडिया से बात कर रहा है बल्कि रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए दलितों के प्रदर्शन में भी ये शामिल था. पुलिस को भी इसकी जानकारी है. फिर इसे क्यों गिरफ्तार नहीं किया गया? आखिर पुलिस की क्या मजबूरी है?

मुरादाबाद: BJP नगर अध्यक्ष पर दरोगा पर धारदार हथियार से हमला करने और वर्दी फाड़ने का आरोप

सहारनपुर में चंद्रशेखर की अगुवाई में जमकर हिंसा

खुद यूपी पुलिस मानती है कि सहारनपुर में 9 मई को पुलिस और दलितों के बीच हुए बवाल में भीम आर्मी ने चंद्रशेखर की अगुवाई में जमकर हिंसा की थी. चंद्रशेखर और उसके समर्थकों ने रामनगर में एक पुलिस चौकी, कई मोटर साईकल और कारें जला दी थीं. पुलिस पर पथराव और हमला किया था, लेकिन इस सबके बावजूद पुलिस चंद्रशेखर पर नरमी दिखा रही है और वो खुद को दलितों का मसीहा बनाने में जुटा हुआ है.

यूपी: अलीगढ़ में मामूली झगड़े के बाद दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी, फायरिंग भी हुई

सीएम योगी और पीएम मोदी को चुनौती दे रहा है चंद्रशेखर

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर उसके समर्थक जेल भरो आंदोलन की धमकी दे रहे हैं, उधर यूपी की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बना चंद्रशेखर सीएम योगी और पीएम मोदी को चुनौती दे रहा है.

भीम आर्मी की गतिविधियां अब पुलिस के रडार पर हैं. सहारनपुर में बवाल बढने के बाद अब भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की शामत आना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
गयाजी में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget