एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: निकाय चुनाव से पहले पकड़ी गई हथियारों की फैक्टरी, काफी वक्त से थी सक्रिय

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की पुलिस ने छापा मारकर अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर इस कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले की पुलिस ने जंगल में बने एक कच्चे घर में छापा मारकर अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा कर इस कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक एनत्र कोलांची ने बताया, "खरेला थाना क्षेत्र के कुड़ार गांव से दूर जंगल में बने एक कच्चे घर में अवैध रूप से असलहा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था, सोमवार की रात खरेला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान कैलाश राजपूत और शिवराम को गिरफ्तार कर एक दर्जन से अधिक अर्ध निर्मित असलहे, 315 बोर के चार तमंचे और एक बंदूक के अलावा असलहा बनाने के उपकरण व जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं." उन्होंने बताया, "गिरफ्तार आरोपी काफी समय से अवैध असलहा बनाने और उन्हें आस-पास के जिलों में बेचने के कारोबार में संलिप्त था." आजमगढ़ में भी पकड़े गए हथियार आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में अवैध असलहों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. हथियारों की सप्लाई करने से पहले ही पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया. तस्करों से पूछताछ जारी है. हथियार मंगाने वालों में एक ग्राम प्रधान का नाम भी सामने आया है. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहानी ने बताया कि थानाध्यक्ष सरायमीर व स्वाट पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की. पुलिस की असलहा तस्करों से मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए और मौके चार तस्करों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से 03 पिस्टल 9एमएम, 13 पिस्टल 32 बोर, 1 रिवाल्वर 32 बोर, 7 जिंदा कारतूस और 1 खोखा कारतूस बरामद हुए. तस्करों ने पूछताछ में बताया कि बरामद असलहा व कारतूस उनसे नगर निकाय चुनाव 2017 में अशांति फैलाने के लिए मंगाया गया था. तस्करों ने बताया कि वे लोग यह असलहा बिहार से लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget