एक्सप्लोरर

यूपी: टिकट कटने को लेकर कई BJP सांसदों में हड़कंप, BSP में जाने को बेताब

पूर्वांचल के भी दो सांसद भी बीएसपी से टिकट लेने की जुगाड़ में हैं. बीजेपी का दामन छोड़ने को बेक़रार दो ऐसे भी सांसद हैं जो पहले बीएसपी में रह चुके हैं.

लखनऊ: आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी मौजूदा 150 सांसदों के टिकट काट सकती है. जिसके बाद बीजेपी सांसदों में हड़कंप मच गया है. यूपी में कई सांसद अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी में जाने के अवसर तलाशने लगे हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में मायावती की पार्टी का खाता तक नहीं खुला था.

बीएसपी नेता से मुलाकात भी कर चुके हैं पांच सांसद

बताया जा रहा है कि बीजेपी के कई सांसद बीएसपी से टिकट पाने की जुगाड़ में हैं. इनमें से पांच सांसद तो बीएसपी के एक ताक़तवर नेता से दिल्ली में मुलाकात भी कर चुके हैं. बीजेपी के तीन और सांसदों ने बीएसपी के एक राज्य सभा सांसद से अपने मन की बात की है. अब फैसला सुप्रीमो मायावती को करना है.

 यूपी के अवध क्षेत्र से हैं अधिकतर सांसद

यूपी में बीएसपी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की आहट से ही बीजेपी के कई सांसदों की नींद उड़ गई है . उन्हें लगने लगा है कि दोनों पार्टियों के मिल जाने से उनके लिए बीजेपी में रहने पर उम्मीदें ख़त्म हो जायेंगी. ऐसे एक दो नहीं, बल्कि सांसदों की गिनती 13 तक पहुंच गई है. ऐसे अधिकतर सांसद यूपी के अवध क्षेत्र में से हैं.  इनमें से एक तो मोदी सरकार में मंत्री भी हैं.

2019 को लेकर डरी बीजेपी, सुषमा-जोशी सहित 150 सांसदों के टिकट काटे जाएंगे

पार्टी में लेने का कोई इरादा नहीं- बीएसपी नेता

पूर्वांचल के भी दो सांसद भी बीएसपी से टिकट लेने की जुगाड़ में हैं. बीजेपी का दामन छोड़ने को बेक़रार दो ऐसे भी सांसद हैं जो पहले बीएसपी में रह चुके हैं. बीजेपी के दो सांसद लगातार अपनी ही पार्टी के ख़िलाफ़ हल्ला बोलते रहे हैं. इनमें से एक तो आरक्षण के नाम पर रैली भी कर चुकी हैं, लेकिन बीएसपी के एक ताक़तवर नेता ने बताया कि उन्हें पार्टी में लेने का कोई इरादा नहीं है.

अभी इस बारे में कोई फ़ैसला नहीं होगा- बीएसपी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रभाव वाले इलाक़े के एक बीजेपी सांसद भी बीएसपी में जाने को बेताब हैं. कभी वे बीएसपी में हुआ करते थे. बीएसपी नेताओं से उनकी दो राउंड की मुलाक़ात भी हो चुकी है. पिछले ही हफ़्ते दिल्ली में मायावती के घर पर बीएसपी नेताओं की मीटिंग हुई थी. इस बैठक में बीजेपी के ऐसे सांसदों पर भी चर्चा हुई. तय हुआ कि अभी इस बारे में कोई फ़ैसला नहीं होगा.

पार्टी के कोर्डिनेटरों से कह दिया गया कि बीजेपी छोड़ने का इरादा रखने वाले पार्टी सांसदों को अभी कोई वादा नहीं किया जायेगा. पिछले चुनाव में बीजेपी को 71 और उसकी सहयोगी अपना दल को 2 सीटें मिली थीं. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं.

यह भी पढ़ें-

आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी के 90% उम्मीदवार हार जाएंगे: बीजेपी सांसद.

नोएडा: आज मोदी करेंगे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन, हर साल बनेंगे 12 करोड़ फोन

मुन्ना बजरंगी की हत्या: बागपत जेल के जेलर निलंबित, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget