एक्सप्लोरर

नोएडा बिल्डिंग हादसा: अबतक 9 लोगों की मौत, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी प्रोजेक्ट मैनेजर समेत 3 अफसर सस्पेंड

17 जुलाई रात करीब 9 बजे नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी गांव में निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पुरानी बनी हुई बिल्डिंग गिर गई. ये वही गांव है जहां कुछ साल पहले जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने बड़ा आंदोलन किया था.

नोएडा: दिल्ली के पास नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी गांव में दो इमारतें गिरने से हुए हादसे में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. सुबह मलबे से डेढ़ साल की बच्ची की शव निकाला गया है. अब भी कई और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं. राहतकर्मी इमारत का मलबा हटा कर जिंदगी की तलाश करने में जुटे हैं. इस हादसे के बाद अबतक 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं, चार लोग गिरफ्तार हुए हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी कार्रवाई

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के तीन अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. इनमें प्रोजेक्ट मैनेजर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर और ओएसडी  शामिल हैं. अभी तक की जांच के मुताबिक इमारतें अवैध रूप से बन रही थीं. बिना नक्शा पास किए निर्माण किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया गया था. सीएम योगी ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारियों और आस-पास रहने वालों ने इमारत के मलबे में कम से कम 50 लोगों के दबे होने की आशंका जताई.

बता दें कि 17 जुलाई रात करीब 9 बजे नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी गांव में  निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पुरानी बनी हुई बिल्डिंग गिर गई. ये वही गांव है जहां कुछ साल पहले जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने बड़ा आंदोलन किया था. हादसे की चपेट में आई दो बिल्डिंगों में से एक पूरी तरह बनकर तैयार थी, उसमें लगभग 10-12 परिवार रह रहे थे. वहीं दूसरी बिल्डिंग निर्माणाधीन थी, जिसमें मज़दूर काम कर रहे थे.

अवैध निर्माण का नतीजा है ये हादसा

इस गांव का GNOIDA ने अधिग्रहण किया था. सुप्रीम कोर्ट ने इस गांव का अधिग्रहण रद्द कर दिया था. जिसके बाद कई बिल्डरों को प्रोजेक्ट रद्द करने पड़े और कई लोगों ने यहां से अपना प्रोजेक्ट शिफ्ट कर दिया था. नोएडा प्राधिकरण ने इलाके में निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी. रोक के बावजूद बड़ी संख्या में यहां अवैध निर्माण हो रहा है. प्राइवेट बिल्डरों ने मुनाफा कमाने के लिए किसानों से जमीन लेकर इमारतें बना दीं. बताया जा रहा है कि इस इलाके में बनाए जा रहे फ्लैटों में घटिया सामान इस्तेमाल किया गया है. कहां है शाहबेरी गांव? यह गांव नोएडा एक्सटेंशन में गौर सिटी के पीछे की तरफ है. क्रॉसिंग रिपब्लिक और गौर सिटी के बीच फैला हुआ है. यहां किसानों ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसान आंदोलन हुआ था. शाहबेरी में अवैध रूप से फ्लैट बनाकर बेचे जा रहे थे.  इस गांव में रोक के बावजूद अवैध निर्माण हो रहा है.

यह भी पढ़ें-

गुजरात, एमपी और केरल में बारिश से बुरा हाल, देश में मई-जून में बारिश-तूफान से हुई 1006 की मौत

कई मांगों को लेकर ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का 20 जुलाई से चक्काजाम

IN Depth: अविश्वास प्रस्ताव- सरकार के दिमाग में क्या है? जानिए अचानक इसे मंजूर क्यों किया क्यों गिरी नोएडा में बिल्डिंग, तस्वीरों में मौजूद सबूत देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget