एक्सप्लोरर

लखनऊ: सीएम आवास में शुरु हुई योगी की फलाहार पार्टी, करीब 250 लोग होंगे शामिल

लखनऊ: नवरात्र के मौके पर लखनऊ के सीएम हाउस में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की फलाहार पार्टी शुरु हो गई है. आयोजन स्थल पर दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा पहुंच चुके हैं. इस मौके पर सीएम योगी ने मेहमानों का भगवा वस्त्र से स्वागत किया. कार्यक्रम में करीब 250 लोग शामिल होंगे.

आपको बता दें कि सीएम योगी ने आज नवरात्र के अवसर पर सीएम हाउस में फलाहार पार्टी का आयोजन किया है जिसमें व्रत वालों के लिए सेब, केला, अंगूर जैसे फलों और बिना व्रत वाले लोगों के लिए खीर-पूड़ी का का इंतजाम किया है.

योगी ने किया मुख्यमंत्री आवास में गृह प्रवेश

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुख्यमंत्री आवास में गृह प्रवेश कर लिया है. योगी आज से ही नवरात्र के व्रत की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में गृह प्रवेश के लिए इसी शुभ दिन को चुना था. नवरात्र के मौके पर पूजा पाठ के बाद योगी ने सीएम आवास में प्रवेश किया.

पांच कालिदास मार्ग, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ये नया पता होगा आदित्यनाथ ने 19 मार्च को यूपी के सीएम की शपथ ली थी, लेकिन वो मुख्यमंत्री आवास में नहीं रह रहे थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद से वो वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रह रहे थे और वहीं से राज्य की सत्ता संभाल रहे थे.

लखनऊ: सीएम आवास में शुरु हुई योगी की फलाहार पार्टी, करीब 250 लोग होंगे शामिल

दस दिन बाद आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवास में गृह प्रवेश किया है. वैसे तो देश में नवरात्र कल से ही शुरू हो चुके हैं, लेकिन चूंकि गोरखनाथ मंदिर में आज से नवरात्र की शुरुआत मानी जा रही है. इसलिए सीएम योगी आज से ही नवरात्र की शुरुआत मान रहे हैं. इससे पहले योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के अगले दिन ही सीएम आवास पर पूजा पाठ की गई थी. शुद्धिकरण के लिए खास तौर से गोरखपुर से पूजारी बुलाए गए थे. रुद्राभिषेक कराया गया था.

नवरात्र के मौके पर पीएम मोदी की तरह योगी भी उपवास रखते हैं. पूजा-पाठ करते हैं. योगी नौ दिन तक अन्न नहीं खाते सिर्फ फलाहार पर रहते हैं. पहले योगी गोरखपुर में रहते थे लेकिन अब वो यूपी के सीएम बन चुके हैं इसलिए मुख्यमंत्री आवास में ही वो नवरात्र का व्रत रखेंगे. आज योगी ने फलाहार पार्टी भी रखी है, जिसमें बीजेपी के नेता तो शामिल होंगे ही गोरखपुर से भी लोगों को बुलाया गया है.

पूजा-पाठ और अध्यात्म से योगी का गहरा नाता है. नवरात्र का मौका खास है, इसलिए मुख्यमंत्री योगी ने इस खास मौके को मुख्यंत्री आवास में प्रवेश के लिए चुना है.

यह भी पढ़ें- नकल पर सीएम योगी का बड़ा बयान, ‘नकल रोकने के लिए ऐसा करें कि सबको सबक मिले’ सीएम योगी ने लगाई पुलिसवालों की क्लास, बोले- ‘लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी’ योगी ने सुना दहेज पीड़ित महिला का दर्द, सीएम से मुलाकात के बाद फौरन एक्शन शुरू यूपी: सीएम आवास पर योगी की नेमप्लेट पर लिखा नाम बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget