एक्सप्लोरर

कानून व्यवस्था पर घिरी यूपी सरकार, अगले 10 दिनों में 7 मंडलों का दौरा करेंगे योगी

लखनऊ: सहारनपुर, संभल, मथुरा और अब अलीगढ़. यूपी की खराब कानून व्यवस्था को हथियार बनाकर सत्ता में आयी बीजेपी सरकार अब खुद भी बढ़ते अपराधों को लेकर सवालों के घेरे में है. यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को 2 महीने पूरे हो गए हैं. इस मौके पर विपक्ष सवाल उठा रहा है कि कहां गए कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी के बड़े बड़े दावे.

अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाली है सरकार- योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा था, ‘’चूंकि उनकी सरकार अब अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाली है इसीलिए प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं.’’ योगी ने शपथ लेने के एक हफ्ते बाद कहा था, ‘’दो महीने के अंदर हम एक ऐसी स्थिति पैदा करेंगे कि उत्तर प्रदेश के कि आम जनमानस को लगने लग जाए जाएगा कि सरकार कैसे चलती है और कैसे चलनी चाहिए.’’

सहारनपुर, संभल और मथुरा की घटना से सवालों के घेरे में योगी सरकार

योगी को यूपी की कमान संभाले दो महीने पूरे हो गए हैं, लेकिन इस मौके पर यूपी में अपराध की खबरें सुर्खियों में हैं. ताजा घटना मथुरा में सर्राफा व्यापारी की हत्या की है. हालांकि हत्या के पांच दिन बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटनाओं के लिए पुरानी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं योगी

मुख्यमंत्री योगी के इन दावों के बीच विपक्ष सरकार पर तीखे हमले कर रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधानसभा के सदस्य नहीं है इसलिए वो विधानसभा में नजर नहीं आते, लेकिन विधान परिषद में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने में उन्होने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. हालांकि योगी अपराध की ताजा घटनाओं के लिए भी अखिलेश की पुरानी सरकार को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

अगले 10 दिनों में 7 मंडलों का जायजा लेंगे योगी

योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में एक बार फिर ये भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उनकी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी. खुद योगी विधानसभा की बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश के तूफानी दौरे पर निकलेंगे. योगी अगले 10 दिनों में 7 मंडलों का जायजा लेंगे.

  • 20 मई यानी कल वो चित्रकूट और कानपुर का दौरा करेंगे.
  • 21 मई को बरेली औऱ मुरादाबाद जाएंगे.
  • 25 मई को मुख्यमंत्री मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में होंगे.
  • 26 मई को गोरखपुर में, 28 को गोंडा और बलरामपुर और 29 मई को योगी इलाहाबाद जाएंगे.
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच सीएम का ये तूफानी दौरा काफी अहम माना जा रहा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
JPSC-JSSC के खिलाफ रांची के आंदोलन को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, जानें- क्या कहा?
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
झारखंड में 13वें दिन छात्रों का प्रदर्शन, बातचीत के लिए राजी हुई हेमंत सरकार?
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget