एक्सप्लोरर

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले हमसे जवाब मांग रहे हैं- योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान सदन में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. योगी ने खासतौर पर समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलाई, वही उपद्रवियों पर कार्रवाई करने पर जवाब मांग रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बजट सत्र के दौरान विपक्ष खासतौर पर समाजवादी पार्टी पर हमलावर नजर आए. बजट पर जवाब देने सदन में खड़े हुए योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी आज वही लोग उपद्रवियों पर कार्रवाई करने पर हमसे जवाब मांग रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि वो चेहरे कौन थे जो अयोध्या, बनारस और गोरखपुर समेत कई जगह होने वाले ब्लास्ट के आरोपियों की मदद कर रहे थे. योगी ने कहा कि लोकतंत्र में हर एक व्यक्ति को विरोध करने की आजादी है लेकिन संविधान के अंदर रह कर ही किया जा सकता है.

योगी ने कहा- रामराज्य धार्मिक नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा, "जिन लोगों ने संविधान को तार-तार किया है वो संविधान की बात करते हैं. जिन लोगों ने महिलाओं की इज्ज्त को तार-तार किया वो महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं." सीएम योगी ने कहा, "रामराज्य कोई धार्मिक राज्य नहीं है. सिर पर टोपी पहनने से धर्म नहीं हो जाता, हमने धर्म के दायित्वों का निर्वाह किया है."

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अयोध्या में दबी हुई भावनाओं को मंच मिला जिसने न्यायपालिका का गौरव बढ़ाया." उन्होंने कहा, "लोकतंत्र की आड़ लेकर अगर कोई आतंक मचाएगा तो वह जिस भाषा में समझेगा हम उसको उसी भाषा में समझाएंगे. जो लोग राष्ट्रीय सुरक्षा को आघात पहुंचाना चाहते हैं और उनकी फंडिंग टेरर फंडिंग है, उनके तरफ भी विपक्षियों की सहानुभूति है. उनकी सहानुभूति अगर गरीब किसानों की तरफ होती तो हमें प्रशंसा होती लेकिन उन लोगों के प्रति उनका कोई सहानुभूति नहीं है."

'नेता अपनी बेटियों को धरने में भेजते हैं'

योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता कानून को लेकर कहा, "राजनेता अपनी बेटियों को उनके बीच भेजते हैं जो भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हैं." उन्होंने कहा, "यूपी में दंगा नहीं हुआ अगर कोई मरने के लिए आ ही रहा है वो ज़िंदा कैसे बचेगा? पुलिस की गोली से कोई नहीं मरा उपद्रवी अपने आप से मरे हैं."

'हिंसा करने वालों को मिला राजनीतिक संरक्षण'

सीएम योगी ने पीएफआई का जिक्र करते हुए कहा, "उपद्रवियों को पीएफआई की टेरर फंडिंग हुई है. सिमी और पीएफआई के प्रति सहानुभूति का मतलब देश से गद्दारी होती है." उन्होंने कहा, "सीएए के खिलाफ हुई हिंसा सोचने पर मजबूर करती है कि आंदोलन की आड़ में जो लोग हिंसा कर रहे थे उनको राजनीतिक संरक्षण मिला था."

योगी ने आगे कहा, "15 दिसंबर को जब जामिया में हिंसा हुई तो मैंने अधिकारियों को अलर्ट किया और एएमयू के बाहर पुलिस ने स्थिति को संभाला. धरना प्रदर्शन के लिए प्रायोजित तरीके से हिंसा की गई थी. योगी ने भरोसा दिया कि अलीगढ़ सुरक्षित था, है और रहेगा."

ये भी पढ़ें

चेन्नई में CAA के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन, चेपक मैदान से तमिलनाडु सचिवालय तक मार्च

दिल्ली चुनाव के बाद पहली बार अमित शाह से मिले अरविंद केजरीवाल, CM ने ट्वीट कर बताया क्या बात हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
'इतना तो कर ही सकते हैं...' सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
'इतना तो कर ही सकते हैं...' सर्जियो गोर से महबूबा मुफ्ती ने कर दी बड़ी मांग
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget