एक्सप्लोरर

यूपी: इलाहाबाद में बीती रात BSP नेता की गोली मारकर हत्या, हत्यारे पकड़ से बाहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में बीती रात एक बीएसपी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अभी तक न हत्यारे पकड़े गए हैं और न ही ये खुलासा हो पाया है कि हत्या क्यों की गई. इलाहाबाद शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर मउआइमा इलाके में बीएसपी के नेता मोहम्मद शमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना बीती रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच की है.

यह भी पढ़ें : क्या मोदी स्टाइल में यूपी में सरकार चलाएंगे योगी आदित्यनाथ?

कई राउंड गोलियां चला दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई

मोहम्मद शमी अपने घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चला दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.  हत्या के बाद लोगों ने थोड़ी देर के लिए इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे भी जाम कर दिया. मौके पर मौजूद लोग अब बीजेपी की नई सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. मोहम्मद शमी की हत्या क्यों की गई और इस वारदात में किसका हाथ है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस ने पकड़े 'चिप' वाले चोर, पलक झपकते उड़ा लेते थे महंगी कारें

शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है

मोहम्मद शमी के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. मोहम्मद शमी कई बार इलाहाबाद के मऊआइमा से ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे. दो दशक तक समाजवादी पार्टी में रहने के बाद पिछले महीने ही बीएसपी में शामिल हुए थे. पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शमी का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

देखें वीडियो : 

पुलिस की कई अलग-अलग टीमों को जांच में लगा दिया गया है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्राइम ब्रांच के साथ ही पुलिस की कई अलग-अलग टीमों को जांच में लगा दिया गया है. दावा किया गया है कि जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी हो रही है. बीएसपी नेता के शरीर पर पांच जगहों पर गोली के निशान हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget