एक्सप्लोरर

यूपीः अलीगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता ने दारोगा-सिपाही के साथ की हाथापाई, वर्दी फाड़ी

वाहन चेकिंग के दौरान बीजेपी का कार्यकर्ता दारोगा से भिड़ गया इस दौरान युवक ने दारोगा के सिर पर वार किया और उनकी वर्दी भी फाड़ डाली.

अलीगढ़ः मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ता के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस से भिड़ गया और वहां मौजूद जवानों के साथ मारपीट की. युवक का नाम राहुल गर्ग बताया जा रहा है. युवक ने कथित तौर पर दारोगा के सर पर वार कर दिया. चोट लगने के कारण सर से खून निकलने लगा. आरोपी युवक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी के कार्यकर्ता थाने में जमा होने लगे. मामला अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना क्षेत्र का है. पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. दारोगा संजीव कुमार चेकिंग में व्यस्त थे. दारोगा ने राहुल को चेकिंग के लिए रोका. इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

विवाद इतना बढ़ा कि राहुल अपना आपा खो बैठा और उसने दारोगा और सिपाही के साथ हाथापाई कर दी. राहुल ने दारोगा के सर पर वार कर दिया. जिसके बाद दारोगा के सिर से खून बहने लगा. झगडे को बढ़ता देख वहां भीड़ जमा हो गई. दारोगा राहुल को लेकर थाना बन्ना देवी आ गए. घटना के बाद दारोगा अपने साथी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज करवाया.

हाथापाई के दौरान उनकी यूनिफॉर्म फट गई और सर में चोट आई है. थाने में पहुंचे अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह ने बताया कि जो पीड़ित दारोगा तहरीर देंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. थाने के दारोगा संजीव कुमार के सिर में गंभीर चोट है. दारोगा के साथ जो सिपाही था उसके साथ भी हाथापाई की गई.

घटना के बाद बीजेपी के स्थानीय नेता अपने नेता की गलती के बजाय पुलिस को गलत ठहराने में जुट गए है. बीजेपी के जिला महामंत्री ने कहा कि कोई तो बात होगी तभी दारोगा के साथ मारपीट हुई.

इंदौर में बीजेपी विधायक ने अधिकारी को पीटा

इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम के एक अधिकारी पर हमला कर दिया था. आकाश, बीजेपी के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गिय के बेटे हैं.

उन्होंने निगम के अधिकारी पर उस समय हमला बोल दिया था जब वह एक जर्जर मकान को तुड़वाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान अधिकारी और विधायक के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद विधायक आकाश ने अधिकारी पर बल्ले से हमला कर दिया.

घटना के बाद पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया. अपने नेता को बचाने के पक्ष में स्थानिय बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. फिलहाल अभी आकाश जेल में हैं.

यूपी के हमीरपुर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, आपसी रंजिश का शक

क्या सुरक्षा के लिए लगाए गए CCTV ही बन जाएंगे भारत के लिए खतरा? दिल्ली की हर हरकत पर होगी चीन की नजर? घंटी बजाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget